न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

निक और प्रियंका ने सेलिब्रेट की तीसरी मैरिज एनिवर्सरी, आमिर-किरण ने मनाया बेटे आजाद का जन्मदिन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास की आज गुरुवार (2 दिसंबर) को तीसरी मैरिज एनिवर्सरी है। खबर है कि कपल शूटिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 1:42:24

निक और प्रियंका ने सेलिब्रेट की तीसरी मैरिज एनिवर्सरी, आमिर-किरण ने मनाया बेटे आजाद का जन्मदिन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) की आज गुरुवार (2 दिसंबर) को तीसरी मैरिज एनिवर्सरी है। खबर है कि कपल शूटिंग शैड्यूल से समय निकालकर एन्जॉय कर रहा है। उन्होंने एनिवर्सरी पर एक खास डिनर डेट एन्जॉय की है। खुद प्रियंका ने इस डिनर डेट की एक फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में निक और प्रियंका तो दिखाई नहीं दे रहे हैं लेकिन टेबल पर ढेर सारी मोमबत्तियों समेत एक कार्ड जरूर दिखाई देता है।

इस पर लिखा है, ‘फाउंड यू, मैरिड यू, कीपिंग यू’. साथ ही फोटो पर एक जगह प्रियंका ने लिखा है ‘ऑलवेज एंड फॉरएवर’। निक द्वारा शेयर की गई फोटो में प्रियंका एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के लिए तैयार दिख रही हैं। इसके साथ प्रियंका ने कैप्शन में निक को टैग करते हुए लिखा, ‘लिविंग द ड्रीम’, यानी, ‘मैं एक सपने को जी रही हूं’। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आईं थीं कि निक और प्रियंका की लाइफ में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।


आमिर-किरण ने इस साल ले लिया था तलाक

दिग्गज एक्टर आमिर खान और किरण राव ने इस साल तलाक ले लिया था। वे दोनों भले ही अब साथ नहीं हैं, लेकिन पेरेंट्स की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। वे अपने बेटे आजाद की खुशी के लिए एक बार फिर साथ नजर आए। आमिर और किरण ने मिलकर आजाद का 10वां जन्मदिन मनाया और इसे यादगार बना दिया। राइटर शोभा डे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशेन की फोटो पोस्ट की हैं। इस मौके पर आमिर के बड़े बेटे जुनैद भी मौजूद थे। पार्टी में आजाद अपने मम्मी-पापा के साथ बर्थडे मनाता हुआ खुश दिख रहा है। वे साथ मिलकर आजाद का बर्थडे केक कट कराते हैं।

आमिर काफी चिल और किरण कूल लग रही हैं। वर्ष 2005 में आमिर और किरण ने दोस्ती को रिश्ते का नाम देते हुए शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर तलाक की खबर शेयर कर साफ कर दिया था कि वे अलग होकर भी परिवार के लिए साथ रहेंगे। उनका कहना था कि वे 15 साल तक साथ रहे। इस रिश्ते में उन्होंने बहुत सारी खुशियां और यादें हासिल की। अब दोनों लाइफ का एक नया चैप्टर शुरू करना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका