न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : निया नहीं बनेंगी BB 18 का हिस्सा, फैंस से मांगी माफी, इन्होंने लगाया सलीम-जावेद की जोड़ी पर यह आरोप

सुपरस्टार सलमान खान का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड प्रीमियर आज रविवार (6 अक्टूबर) रात 9 बजे कलर्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Oct 2024 2:17:59

2 News : निया नहीं बनेंगी BB 18 का हिस्सा, फैंस से मांगी माफी, इन्होंने लगाया सलीम-जावेद की जोड़ी पर यह आरोप

सुपरस्टार सलमान खान का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड प्रीमियर आज रविवार (6 अक्टूबर) रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रीमियर होने जा रहा है। इसके बाद करीब तीन महीने तक घर के अंदर कई कंटेस्टेंट्स की धमाचौकड़ी देखने को मिलेगी। प्रीमियर से पहले एक जोरदार झटका देने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस निया शर्मा (34) शो का हिस्सा नहीं बनेंगी। निया को BB 18 का पहला कन्फर्म कंटेस्टेंट माना जा रहा था।

पिछले दिनों रोहित शेट्टी ने अपने शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के फाइनल के दिन निया की मौजूदगी में उनके नाम पर मुहर लगाई थी। Bigg Boss Tak की रिपोर्ट की मानें तो निया शो की फुल फ्लैश कंटेस्टेंट नहीं होगी। इसका मतलब है कि वह शो में गेस्ट के तौर पर शामिल होंगी और कुछ दिनों के लिए ही नजर आएंगी। इस बीच निया ने फैंस से उनका दिल दुखाने के लिए माफी मांगी है।

निया ने इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “फैंस और वेल विशर्स जिन्हें मैंने निराश किया उनसे मैं माफी मांगना चाहती हूं। इतना सपोर्ट, प्यार और क्रेजी हाइप देख मैं बहुत खुश हूं कि इसकी वजह से मैं एक बार घर के अंदर जाने के लिए प्रेरित हो गई हूं। इसी के साथ ही मुझे यह भी एहसास हो गया है कि पिछले 14 सालों में मैंने क्या पाया है। मैं ये नहीं कह सकती कि मैंने हाइप और अटेंशन एंजॉय नहीं किया, लेकिन प्लीज मुझे ब्लेम मत करना, इन सबके पीछे मैं नहीं थी।”

निया को पहले भी कई बार ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनने के लिए पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने हमेशा ऑफर को अस्वीकार कर दिया। निया इससे पहले 2021 में ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ का हिस्सा रही हैं। वो एक टास्क के सिलसिले में शो में चंद घंटों के लिए एंटर हुई थीं। निया को 'नागिन 4', 'जमाई राजा' और 'इश्क में मरजावां' जैसे टीवी शोज के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू 2010 में स्टार प्लस के टीवी शो 'काली-एक अग्निपरीक्षा' से किया था।

nia sharma,actress nia sharma,bigg boss 18,bb 18,nia bigg boss,contestant nia sharma,Salman Khan,laughter cheffs,amit aryan,writer amit aryan,salim khan,javed akhtar,salim javed

लेखक अमित आर्यन ने कहा, सलीम-जावेद की हर फिल्म फ्रेम टू फ्रेम कॉपी

जाने-माने लेखक सलीम खान और जावेद अख्तर को हिंदी सिनेमा में आइकॉनिक जोड़ी माना जाता है। दिग्गज लेखकों ने अमिताभ बच्चन की ‘शोले’, ‘जंजीर’, ‘दीवार’ और ‘डॉन’ जैसी शानदार फिल्में लिखी हैं। हाल ही सलीम-जावेद की एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई थी, जो खूब पसंद की गई। इस बीच FIR सीरियल के राइटर अमित आर्यन ने सलीम-जावेद को लेकर चौंकाने वाला खुलासा कर उन पर दूसरी फिल्मों से चोरी करने का आरोप लगाया है।

अमित ने 'डिजिटल कमेंट्री' को दिए इंटरव्यू में कहा कि सलीम-जावेद की हर फिल्म फ्रेम टू फ्रेम कॉपी होती है और वे दोनों लेखक नहीं हैं क्योंकि वे सिर्फ अन्य फिल्मों की चीजों की नकल करते रहते थे। वे एक अच्छे सेल्समैन थे। उनकी फिल्म 'शोले' रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी एक व्यक्ति के बारे में है। उसके हाथ डाकू ने काट दिए हैं। उसकी फैमिली को मार दिया था, तो उसे बदला लेना है। वो एक आदमी की मदद से बदला लेना चाहता है।

यह फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी और इसके ठीक पहले 'मेरा गांव मेरा देश' नाम की एक फिल्म आई थी। विनोद खन्ना ने डाकू का किरदार निभाया था और उनका नाम जब्बर सिंह था। इसी तरह ‘दीवार’ का क्लाइमेक्स दिलीप कुमार की ‘गंगा जमुना’ जैसा ही था और ‘शक्ति’ के लिए तो उन्होंने अपनी ही फिल्म की नकल की।

ये दोनों ही बहुत अच्छे से जानते थे कि कैसे अच्छा कारोबार करना है। उन्हें अच्छा सेल्समैन कहा जा सकता है जो फिल्म का वर्णन कर सकते थे और अच्छा बिजनेस कर सकते थे। बता दें सलीम-जावेद ने 22 फिल्मों में एक साथ काम किया है। वे 1982 में अलग हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री