रील बनाने का कोई मौक़ा मत चूको!!
अंकिता लोखंडे और निया शर्मा पर आलोचनाओं की बौछार
कुछ यही संदेश सम्भवतः इस वायरल वीडियो से निकलकर आ रहा है। कभी भी पूजा पाठ के दौरान भगवान की तरफ़ पीठ नहीं करते हैं। मौक़ा भुनाने
सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “रील बनाने का कोई मौका मत चूको! ऐसा वीडियो देखकर लगता है कि पूजा-पाठ सिर्फ़ दिखावे का हिस्सा बन गया है। कभी भी भगवान की तरफ पीठ नहीं करनी चाहिए।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “अधिकांश लोग त्योहार सिर्फ मौज-मस्ती और दिखावे के लिए मनाते हैं। कृपया पाप मत बढ़ाइए, सात्विक और सदाचारी बनिए। इस तरह की निर्लज्जता बंद करें।”
संस्कारों पर सवाल
निया शर्मा और अंकिता लोखंडे के वीडियो पर एक यूजर ने और भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने लिखा, “ये पूजा नहीं, बल्कि भगवान का मज़ाक बन गया है। मोबाइल रील बनाने की यह पागलपन देश के संस्कारों को नुकसान पहुंचा रही है।” एक अन्य ने लिखा, “कलयुग में जितना ज्यादा पैसा, उतने कम संस्कार। इनके लिए पूजा का मतलब सिर्फ़ कपड़े, गहने और दिखावा बन गया है। भाव भक्ति से इनका कोई लेना-देना नहीं है।”













