छोटे पर्दे पर अपने कातिलाना अंदाज से सभी को दीवाना बनाने वाली निया शर्मा अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। निया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ हमेशा इस प्लेटफॉर्म के जरिए जुड़ी भी रहती हैं। निया ने हाल ही में अपनी बेहद बोल्ड फोटोज फैन्स के साथ शेयर की है। जो काफी तेजी से वायरल हो रही है। निया को उनकी बोल्ड तस्वीरों के कारण इंटरनेट पर उन्हें लगातार ट्रोल भी किया जा रहा है, लेकिन इससे निया को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए अपनी कुछ और बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं।














