न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल जल्द ही फिर मचाने वाले हैं धमाल, देखें वीडियो, प्रियंका ने शादी के घर से शेयर कीं Photos

कॉमेडियन कपिल शर्मा कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर वाले कपिल का अंदाज कमाल है, जिस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 04 Feb 2025 12:19:15

2 News : कपिल जल्द ही फिर मचाने वाले हैं धमाल, देखें वीडियो, प्रियंका ने शादी के घर से शेयर कीं Photos

कॉमेडियन कपिल शर्मा कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर वाले कपिल का अंदाज कमाल है, जिस पर फैंस फिदा हैं। उनमें लोगों को हंसाने की जबरदस्त कला है। कपिल कुछ समय से टीवी के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपने शो से छाए हुए हैं। अब उनका ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। इस बात की जानकारी नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। हालांकि अभी इसकी प्रीमियर डेट अनाउंस नहीं की गई। पहले दो सीजन को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। इनमें बॉलीवुड और खेल जगत की बड़ी-बड़ी लोकप्रिय हस्तियों ने शिरकत की।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने वीडियो शेयर करते हुए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन अनाउंस किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन, ‘अब 2025 का फनीवार होगा धमाकेदार। खूब सारी हंसी और चमकते हुए सितारों के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 जल्द ही लौट रहा है सिर्फ नेटफ्लिक्स पर! #TheGreatIndianKapilShow #TheGreatIndianKapilShowOnNetflix #NextOnNetflixIndia” मेकर्स ने यह भी बताया है कि इस बार शो में क्या खास देखने को मिलेगा?

नए सीजन पर बात करते हुए कपिल शर्मा और उनकी टीम ने शेयर किया, “हम आपके पसंदीदा मेहमानों के साथ हंसी, रोमांचक बातचीत और मस्ती के साथ एक नए सीजन के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। दुनियाभर के दर्शकों ने हमें जो प्यार और सपोर्ट दिया है, वो असल में अभिभूत करने जैसा है। लोगों को हंसाना हमेशा से सम्मान की बात रही है। एक बार फिर हमें ऐसा मौका मिलना हमें कृतज्ञता से भर देने जैसा है।

इस सीजन में पसंदीदा सेलिब्रिटीज के साथ, आप अलग-अलग क्षेत्रों से कुछ आश्चर्यजनक मेहमानों को देख सकते हैं। जल्द ही नई कहानियां, लेटेस्ट ड्रामा और मजेदार चुटकुलों के साथ सिर्फ द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 पर मिलते हैं!” इस बार भी एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह जज की कुर्सी पर नजर आएंगी। इसके अलावा कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर की टीम सेलेब्रिटीज के साथ मस्ती करेगी।

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की जल्द होने वाली है शादी

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए मुंबई आई हुई हैं। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी के घर की कुछ प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इसके साथ प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए खुशियों का इजहार किया। फोटो सीरीज में प्रियंका परिवार और दोस्तों के साथ एक कमरे में खड़ी हैं और एक मुस्करा रही हैं। इसके साथ उन्होंने बेटी मालती मैरी की तस्वीर भी शेयर की।

मालती अपनी दोस्त के साथ रंग और स्केचबुक के साथ बैठी हुई दिख रही हैं। प्रियंका ने मालती की एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मुंबई में अपने घर में खिड़की के पास बैठी बाहर समुद्र की ओर देख रही है। प्रियंका ने लिखा, “मुंबई मेरी जान के साथ।” प्रियंका ने एक और फोटो पोस्ट की है जिसमें वह परिवार के साथ टेबल पर बैठकर खाने का लुत्फ उठा रही हैं। उनके साथ ससुर केविन जोनस और सास डेनिस जोनस भी हैं।

प्रियंका ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें कुछ लोग समुद्र किनारे काम कर रहे हैं। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'शादी का घर..और यह कल से शुरू होता है! मेरे भाई की शादी है @siddharthchopra89 और @neelamupadhyaya के साथ। संगीत की प्रैक्टिस से लेकर परिवार के साथ मस्ती तक. घर वापस आकर अच्छा लग रहा है! कौन कहता है शादी आसान है? कोई नहीं..लेकिन क्या यह मजेदार है? बिल्कुल! अगले कुछ दिनों का इंतजार है @drmadhuakhourichopra.” बता दें प्रियंका हैदराबाद से आई हैं, जहां वह फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा