न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस दिन रिलीज होगी हनी की जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री, घर पर जोरदार स्वागत से भावुक हुईं एक्ट्रेस

मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह को चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। उनकी जिंदगी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री-फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Dec 2024 7:38:09

2 News : इस दिन रिलीज होगी हनी की जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री, घर पर जोरदार स्वागत से भावुक हुईं एक्ट्रेस

मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह को चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। उनकी जिंदगी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री-फिल्म का ऐलान किया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसमें हनी के करिअर, पर्सनल लाइफ, एक्स-वाइफ, शादी, पैरेंट्स से लेकर उनके विवादों तक की पूरी कहानी देखने को मिलेगी। इसका टाइटल ‘यो यो हनी सिंह फेमस’ रखा गया है। इसे ऑस्कर विनिंग प्रोडक्शन हाउस, सिख्या एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगा और मौजेज सिंह डायरेक्ट करेंगे।

नेटफ्लिक्स ने आज शुक्रवार (6 दिसंबर) को इसका पोस्टर शेयर किया। इसमें हनी माइक्रोफोन के सामने पूरी आत्मविश्वास के साथ खड़े दिख रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, “नाम वो, जो आप जानते हैं। कहानी वो, जो आप नहीं जानते हैं।” इसे 20 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। मौजेज इससे पहले भी कई चर्चित प्रोजेक्ट्स जैसे ‘जुबान’ (2015), ‘ह्यूमन’ (2022) और ‘व्हाइट नोज’ (2004) का हिस्सा रह चुके हैं।

हनी का अब तक का करिअर शानदार रहा है। वे भारत के सबसे महंगे रैपर में से एक रहे। हालांकि उनकी जिंदगी विवादों से भी भरी रही है। वे नशे की आदत, तलाक और व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर खबरों में रहे। उल्लेखनीय है कि हनी ने म्यूजिक एल्बम के साथ बॉलीवुड की फिल्मों में भी अपने स्टाइल से धूम मचाई है।

श्रद्धा आर्या करीब एक सप्ताह बाद अस्पताल से घर लौटीं, बनी हैं ट्विंस की मां

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की जिंदगी में हाल ही दोहरी खुशियों की बरसात हुई। उन्होंने जुड़वा बच्चों एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया है। अब डिलीवरी के लगभग एक हफ्ते बाद श्रद्धा अपने ट्विंस को लेकर घर आ चुकी हैं। घर में उनका और न्यू बॉर्न बेबीज का तगड़ा स्वागत हुआ। इसकी झलक श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी सोसाइटी पूरी तरह से सजी हुई दिखाई दे रही है। सोसाइटी पीले और हरे रंग की लाइट्स से जगमगा रही है। बच्चों का ग्रैंड वेलकम देख श्रद्धा भावुक हो गईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ऐसा लग रहा है जैसे हर कोई हमारे घर आने को सेलिब्रेट कर रहा है।”

श्रद्धा 29 नवंबर को मां बनी थीं और उन्होंने 3 दिसंबर को फैंस के साथ यह गुडन्यूज शेयर की थी। बता दें कई टीवी सीरियल और रियलिटी शो का हिस्सा बन चुकीं श्रद्धा ने साल 2021 में राहुल के साथ शादी रचाई थी। वह इंडियन नेवी ऑफिसर हैं। श्रद्धा ने सितंबर में पोस्ट शेयर कर फैंस को प्रेग्नेंसी अनाउंस की थीं। वह साढ़े 7 साल तक 'कुंडली भाग्य' का हिस्सा रहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार