न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नील को करना पड़ रहा संघर्ष, इसलिए लिया शाहरुख-कार्तिक का नाम, अब इस दिन रिलीज होगी हर्षवर्धन की फिल्म

नील नितिन मुकेश (43) के पिता नितिन मुकेश और दादा दिवंगत मुकेश ने जबरदस्त गायिकी के साथ अपनी पहचान बनाई। हालांकि नील ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Aug 2025 1:35:08

2 News : नील को करना पड़ रहा संघर्ष, इसलिए लिया शाहरुख-कार्तिक का नाम, अब इस दिन रिलीज होगी हर्षवर्धन की फिल्म

नील नितिन मुकेश (43) के पिता नितिन मुकेश और दादा दिवंगत मुकेश ने जबरदस्त गायिकी के साथ अपनी पहचान बनाई। हालांकि नील ने उन्हें फॉलो करने के बजाय एक्टिंग में करिअर बनाने का फैसला किया। वे कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। नील का मानना है कि फिल्मी बैकगाउंड का होने के बावजूद वे आज भी काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) कभी भी उनके काम नहीं आया। नील ने स्क्रीन के साथ बातचीत में कहा कि मुझे फिल्म इंडस्ट्री में जन्म लेने और बड़े होने का सौभाग्य मिला है, लेकिन मेरा संघर्ष उस शब्द को मेरे लिए बेअसर कर देता है।

नेपोटिज्म ने मेरी कभी मदद नहीं की, मैं आज भी अपनी अगली जॉब पाने के लिए संघर्ष कर रहा हूं। हां, यह सोच को जरूर बदलता है, लेकिन जब काम की बात आती है, तो न तो मुकेश जी को, न नितिन मुकेश जी को और न ही मुझे कभी किसी ने उस मामले में सपोर्ट किया। हमारी तीन पीढ़ियों ने बहुत संघर्ष झेला है। हमने अपनी कला को जिंदा रखने और दो वक्त की रोटी कमाने के लिए पूरी जिंदगी कड़ी मेहनत की है। इंडस्ट्री में टेलेंट हमेशा कनेक्शंस से ऊपर होता है। उनका मानना है कि चाहे कितने भी मौके मिल जाएं, अगर एक एक्टर में हुनर नहीं है, तो वह टिक नहीं सकता है। आप शाहरुख खान सर को देखिए, क्या वो एक बेंचमार्क नहीं हैं? क्या वो एक आदर्श नहीं हैं?

सिर्फ इसलिए नहीं कि वो दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं, बल्कि इसलिए भी कि वो एक आउटसाइडर थे, जो आए और सब पर छा गए। हम सभी, यहां तक कि मैं भी, शाहरुख सर या कार्तिक आर्यन जैसे एक्टर्स से प्रेरणा लेता हूं, जो एक नॉन-फिल्म फैमिली बैकग्राउंड से आते हैं। कार्तिक का परिवार बहुत ही सिम्पल और प्यारा है। मुझे उनके पैरेंट्स के साथ रिश्ते को देखना बहुत अच्छा लगता है, बहुत ही फ्रेश और दिल को छू लेने वाला लगता है। नितिन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे पिछली बार म्यूजिकल ड्रामा सीरीज ‘है जुनून’ में नजर आए थे।

इसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस, सिद्धार्थ निगम, प्रियांक शर्मा, अनुष्का सेन, सुमेध वासुदेव मुद्गलकर, एलिशा मेयर और कुंवर अमरजीत सिंह जैसे कलाकार थे। इसके डायरेक्टर अभिषेक शर्मा हैं। उल्लेखनीय है कि नील ‘जॉनी गद्दार’, ‘न्यूयॉर्क’, ‘साहो’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘प्लेयर्स’, ‘जेल’, ‘हिसाब बराबर’ जैसी मूवी में नजर आए हैं। अपने किलर लुक्स और दमदार काम से लोगों को इंप्रेस किया, लेकिन फिर भी नील को बड़ी सफलता नहीं मिल सकी है। नील ने फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की थी।

neil nitin mukesh,actor neil nitin mukesh,mukesh,nitin mukesh,shahrukh khan,kartik aaryan,neil movies,harshvardhan rane,sonam bajwa,ek deewant ki deewaniyat

‘एक दीवाने की दीवानियत’ मूवी में हर्षवर्धन राणे के साथ हैं सोनम बाजवा

एक्टर हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सनम तेरी कसम' इस साल दोबारा रिलीज की गई तो काफी सफल रही। इससे हर्षवर्धन एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा देखा। साथ ही बॉलीवुड में उनकी मांग बढ़ गई। हर्षवर्धन के हाथ में फिलहाल कई फिल्में हैं, जिनमें से एक है 'एक दीवाने की दीवानियत'। इसमें उनकी जोड़ी पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा के साथ बनी है। इस बीच फिल्म को लेकर जो अपडेट सामने आई है उसके अनुसार इसकी रिलीज टल गई है।

पहले यह फिल्म इसी साल गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर आने वाली थी, लेकिन अब इसे थोड़ा आगे खिसका दिया गया है। यह अब 21 अक्टूबर को थिएटर्स में दस्तक देगी। फिल्म के नए पोस्टर के साथ सोशल मीडिया पर नई रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। फिल्म की घोषणा इसी साल वैलेंटाइन डे के मौके पर घोषणा हुई थी और तब इसका टाइटल 'दीवानियत' रखा गया था। फिल्म के डायरेक्टर मिलाप मिलन जावेरी हैं, जो जॉन अब्राहम की हिट फिल्म 'सत्यमेव जयते' बना चुके हैं। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें प्यार, जुनून, नफरत और पागलपन देखने को मिलेगा।

हर्षवर्धन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे 'मैरी कॉम' के निर्देशक उमंग कुमार की अगली फिल्म 'सिला' में नजर आएंगे, जिससे उनका खूंखार अवतार पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। उल्लेखनीय है कि हर्षवर्धन और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ जब साल 2016 में रिलीज हुई थी तो इसे खास रिस्पोंस नहीं मिला। जब इसे इस साल की शुरुआत में फिर से सिनेमाघरों में उतारा गया तो इसने कमाल का बिजनेस किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी