सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपनी फोटो और वीडियो से फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। नेहा को गाने के क्यूट वीडियो शेयर करना पसंद है। हाल ही में उन्होंने भाई टोनी कक्कड़, अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ गाने पर परफॉर्म किया है। यह वीडियो रोहनप्रीत ने अपने अकाउंट पर डाला है, जो खूब वायरल हो चुका है। वीडियो की शुरुआत में टोनी और रोहनप्रीत दिखाई देते हैं फिर उसके बाद नेहा एंट्री मारती हैं। अभी तक इस वीडियो को 1.5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।














