न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेरिस में नेहा-रोहनप्रीत का लिपलॉक, सोनू को याद आए भगत सिंह, प्रियंका ने शेयर किया फर्स्ट लुक

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों पति रोहनप्रीत सिंह के साथ पेरिस (फ्रांस) में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। नेहा वहां से कई फोटो भी शेयर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 5:47:10

पेरिस में नेहा-रोहनप्रीत का लिपलॉक, सोनू को याद आए भगत सिंह, प्रियंका ने शेयर किया फर्स्ट लुक

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों पति रोहनप्रीत सिंह के साथ पेरिस (फ्रांस) में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। नेहा वहां से कई फोटो भी शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे रोहनप्रीत के साथ लिपलॉक करती दिखीं। नेहा ने रेड क्रॉप टॉप, रेड लॉन्ग कोट और बेलबॉटम पेंट्स पहने थे। रोहनप्रीत वाइट सूट में नजर आए।

नेहा ने कैप्शन में लिखा, “प्यार से भरी सिटी, पेरिस, जो बेहद खूबसूरत नजर आ रही है लेकिन तभी जब आप मेरे आस-पास हो। मेरे प्यार आपके बिना कुछ भी नहीं, रोहनप्रीत सिंह।” नेहा ने जो फोटो शेयर की हैं, उसके बैकग्राउंड में एफिल टॉवर दिख रहा है। नेहा की इस पोस्ट पर रोहनप्रीत ने लिखा, “मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं, माई लव।” इसके साथ ही रोहनप्रीत ने रेड हार्ट इमोजी बनाई है। नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने इन फोटोज 'पिक्चर ऑफ द ईयर' बताया।

‘गरीबों के मसीहा’ सोनू सूद ने दिए पंजाब चुनाव के संकेत!

एक्टर सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं, जिसकी वजह से वे सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोनू ने अपनी पहली फिल्म ‘शहीद-ए-आजम’ की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उन्होंने भगत सिंह का किरदार निभाया था। सोनू ने कैप्शन में लिखा, ‘साड्डा पंजाब, साड्डी जिम्मेवारी। मेरी पहली फिल्म ‘शहीद-ए-आजम’ भगत सिंह की कुछ यादें।’ ये फोटो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। इसे लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। कई यूजर्स को लग रहा है कि सोनू ने पंजाब में चुनाव के मद्देनजर ऐसा कैप्शन लिखा है।

कुछ लोग तो सोनू को प्रधानमंत्री बनने तक की सलाह दे रहे हैं। सोनू ने कोरोनाकाल में हजारों-लाखों लोगों की मदद की। ऐसे में उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाने लगा। सोनू ने लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों, कामगारों और जरूरतमंदों की खूब मदद की। पिछले दिनों सोनू की बहन मालविका ने अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाने की घोषणा की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि सोनू भी कोई दल में शामिल हो सकते हैं।

द मैट्रिक्स रिस्युरेक्शन्स में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में आगामी हॉलीवुड मूवी ‘द मैट्रिक्स रिस्युरेक्शन्स’ का नया पोस्टर शेयर किया था। अब फिल्म से प्रियंका का लुक जारी कर दिया गया है। प्रियंका ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “और वह यहां है। द मैट्रिक्स में दोबारा जाने के लिए तैयार हो जाइए। 12.22.21” प्रियंका ने अजीब तरह का सुपर सूट पहना हुआ है और बालों में कैट की जैसी चोटी रखी हुई है। प्रियंका काफी आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आ रही हैं। यह मैट्रिक्स फिल्म का चौथा भाग है। इसका पहला पार्ट वर्ष 1999 में रिलीज हुआ था। ‘द मैट्रिक्स रिस्युरेक्शन्स’ में अभिनेता कीनू रीव्स, नियो के रुप में दोबारा मैट्रिक्स में जाएंगे जहां पर उन्हे पुराने दुश्मनो से सामना करना पड़ेगा। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर