मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ के सुरों ने इन दिनों लोगों के दिलो-दिमाग पर जादू किया हुआ है। वे जो भी गाना गाती हैं, फटाफट लोकप्रिय हो जाता है। वे स्टाइल के मामले में भी बड़ों-बड़ों को पछाड़ देती हैं। नेहा की पर्सनलिटी में कुछ अलग ही बात है, तभी तो फैंस को उनका हर अंदाज पसंद आता है। सोशल मीडिया पर वे आए दिन फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे 'दिल को करार आया' सॉन्ग को नए अंदाज में गाती नजर आ रही हैं।














