न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेहा को याद आई अपनी शादी, संजय-पूनम प्रीत ने करवाया प्रीवेडिंग फोटोशूट, अंकिता ने शादी पर कही यह बात

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ शादियों के इस सीजन में बीते साल हुई खुद की शादी मिस कर रही हैं। नेहा ने एक वीडियो शेयर किया है, जो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Nov 2021 6:58:54

नेहा को याद आई अपनी शादी, संजय-पूनम प्रीत ने करवाया प्रीवेडिंग फोटोशूट, अंकिता ने शादी पर कही यह बात

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ शादियों के इस सीजन में बीते साल हुई खुद की शादी मिस कर रही हैं। नेहा ने एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। नेहा ने कैप्शन में लिखा, ‘सभी को शादी करते देख, हमें अपनी शादी की याद आ गई।’ इसमें नेहा पति रोहनप्रीत सिंह संग अपने ही गाने ‘नेहु दा व्याह’ पर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो नेहा पिंक कलर के सूट में काफी सुंदर लग रही हैं और रोहनप्रीत ने डेनिम जींस और शर्ट पहनी हुई है। फैंस जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।

इससे पहले नेहा ने एक वीडियो शेयर किया था जो शूटिंग के दौरान का था। वीडियो में नेहा और रोहन की जोड़ी कमाल लग रही है। नेहा और रोहनप्रीत 24 अक्टूबर 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी की चर्चा लंबे समय तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में रही थी। उनकी मुलाकात ‘नेहू द व्याह’ सॉन्ग के सेट पर हुई थी। दोनों ने कुछ समय में ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था और फिर चट मंगनी और पट ब्याह कर लिया।

कुंडली भाग्य फेम संजय गगनानी 28 को पूनम प्रीत संग करेंगे शादी

जीटीवी पर टेलीकास्ट होने वाले सीरियल कुंडली भाग्य के पृथ्वी यानि संजय गगनानी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस पूनम प्रीत संग 28 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कपल ने खूबसूरत प्रीवेडिंग फोटोशूट करवाया है। एक फोटो में संजय घुटनों पर बैठ पूनम को प्रपोज कर रहे हैं। दूसरी फोटो में संजय, पूनम के पीछे खड़े होकर उन्हें रिंग दिखा रहे हैं। दोनों व्हाइट आउटफिट में हैं। पूनम व्हाइट गाउन में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं।

उन्होंने लुक को मिनिमल मेकअप, सॉफ्ट कर्ली हेयर्स से कंप्लीट किया है। संजय फॉर्मल ड्रेस में हैं। संजय-पूनम 9 साल से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों ने फरवरी 2018 में सूरत में सगाई कर ली थी। एक सूत्र ने बताया कि 27 नवंबर को हल्दी और मेहंदी सेरेमनी के बाद शाम को कॉकटेल पार्टी होगी। रिसेप्शन 28 नवंबर को होगा और फिर एक गुरुद्वारे में आनंद कारज होगा।

neha kakkar,rohanpreet singh,sanjay gagnani,poonam preet,ankita lokhand,vicky jain,bollywood news in hindi

तीन साल से एक-दूसर को डेट कर रहे हैं अंकिता-विक्की

पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे जल्द ही बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी की तैयारी में हैं। अंकिता ने एक न्यूज पोर्टल के साथ शादी, प्यार और परिवार को लेकर खुलकर बात की। अंकिता ने कहा सबसे अच्छी बात है कि दो लोग एक साथ रहने और अपने परिवार को बनाने के लिए तैयार हों। मैं खुद भी निश्चित तौर शादी करना चाहती हूं और ये एक दिन जरूर होगा। मैं एक पत्नी बनना चाहती हूं। अपना परिवार बनाना चाहती हूं। हालांकि जब अंकिता से उनकी शादी को लेकर हो रही चर्चा पर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से इंकार करते हुए कहा कि वे सार्वजनिक रूप से अपने निजी जीवन के बारे में बात नहीं करना चाहती हैं।

अंकिता और विक्की तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पिछले साल सगाई हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि वे 12-14 दिसंबर के बीच शादी करने जा रहे हैं। शादी की रस्में मुंबई में ही होंगी। मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में मेहमानों के लिए कमरों की बुकिंग हो चुकी हैं। खबर ये भी है कि अंकिता शादी से पहले गोवा में बैचलर पार्टी करने की तैयारी कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर