न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेहा ने यूं दी सोनू को बर्थडे की बधाई, पति के साथ Kiss का वीडियो वायरल, मालदीव में बिपाशा-करण...

मशहूर सिंगर नेहा और सोनू कक्कड़ के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है और वे कई बार साथ में टीवी स्क्रीन पर देखी भी जा चुकी हैं। आज बुधवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Oct 2021 6:05:01

नेहा ने यूं दी सोनू को बर्थडे की बधाई, पति के साथ Kiss का वीडियो वायरल, मालदीव में बिपाशा-करण...

मशहूर सिंगर नेहा और सोनू कक्कड़ के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है और वे कई बार साथ में टीवी स्क्रीन पर देखी भी जा चुकी हैं। आज बुधवार (20 अक्टूबर) को नेहा की बहन और सिंगर सोनू का जन्मदिन है। नेहा ने सोनू को बेहद खास अंदाज में विश किया है। नेहा ने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर अपनी हल्दी सेरेमनी की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें नेहा, सोनू के साथ नजर आ रही हैं। नेहा ने पीली साड़ी पहनी हुई है वहीं सोनू भी पीले लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। नेहा ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सोनू दीदी, मैं अपने आपको खुशनसीब समझती हूं जब मुझे आपके साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है, क्योंकि आपसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है, आई लव यू बेस्ट सिस्टर।’ नेहा की पोस्ट वायरल हो गई है। महज एक घंटे में ही चार लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

नेहा और रोहनप्रीत की पहली मैरिज एनिवर्सरी 24 अक्टूबर को

नेहा को इंस्टाग्राम पर 63 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वह फैंस के साथ तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनका एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल 24 अक्टूबर को नेहा और रोहनप्रीत सिंह की पहली मैरिज एनिवर्सरी है। दोनों ने सेलेब्रेशन शुरू भी कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसकी शुरुआत में नेहा, रोहनप्रीत के गले पर चाकू रख देती हैं और उनसे कहती हैं कि तुम्हारे पास जो भी है उसे मेरे हवाले कर दो। इस पर रोहन उनके कंधे पर सिर रखकर कहते हैं, लो कर दिया। फिर दोनों एक-दूसरे को किस करते हैं और केक काटते हैं।

वे एक-दूसरे से कहते हैं कि शादी की 25वीं सालगिरह मुबारक हो। हालांकि शादी को एक साल ही हुआ है। नेहा ने लिखा, "5 दिन बाद हमारी पहली मैरिज एनिवर्सरी है!!! धन्यवाद @rohanpreetsingh आपने मुझे पूरा किया। नोट : हम 25 साल इसलिए कहते हैं, क्योंकि हम आकर्षण के नियम में विश्वास करते हैं, सभी प्यार के लिए मेरे #NeHearts और हमारे शुभचिंतकों को धन्यवाद और आशीर्वाद देते हैं।"

मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं बिपाशा और करण

एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। बिपाशा ने कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वे करण के साथ समंदर किनारे रोमांटिक मूड में दिख रही हैं। एक फोटो में बिपाशा, करण को चूम रही हैं तो दूसरे में दोनों रोमांस कर रहे हैं। बिपाशा-करण की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों की शादी को 5 साल हो चुके हैं। शादी 30 अप्रैल 2016 को हुई थी। 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में साथ काम करने के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। एक साल की डेटिंग के बाद शादी का फैसला किया। ये बिपाशा की पहली और करण की तीसरी शादी थी। करण ने 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की, जो 10 महीने ही चली। इसके बाद एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से 2012 में शादी की। वर्ष 2014 में जेनिफर ने कहा था कि वे अलग हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर