Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ड्राइवर की शादी में पहुंचीं नेहा ने दिया यह गिफ्ट, वीडियो वायरल, इलियाना ने पेरेंटिंग को लेकर लिखा नोट

सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी प्यारी आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है। इसके अलावा उनकी दरियादिली की भी खूब तारीफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 May 2025 7:41:24

2 News : ड्राइवर की शादी में पहुंचीं नेहा ने दिया यह गिफ्ट, वीडियो वायरल, इलियाना ने पेरेंटिंग को लेकर लिखा नोट

सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी प्यारी आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है। इसके अलावा उनकी दरियादिली की भी खूब तारीफ होती है। नेहा लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के कई सीजन में जज की भूमिका निभा चुकी हैं। शो के दौरान नेहा कंटेस्टेंट्स के संघर्ष की कहानी जान अक्सर भावुक हो जाया करती थीं और उनके प्रोत्साहन या फिर कहें मदद के लिए अच्छी-खासी रकम देने की घोषणा करती थीं। इस बीच नेहा हाल ही में अपने पति सिंगर रोहनप्रीत सिंह, मां और भाई सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ मुंबई में अपने ड्राइवर की शादी में शामिल हुईं।

इस समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नेहा जैसे ही अपने परिवार के साथ स्टेज पर पहुंचीं खुद दूल्हा-दुल्हन ने उनका स्वागत किया। नेहा ने पति और भाई के साथ मिलकर खूब मस्ती की। उन्होंने साथ मिलकर डांस किया और ना सिर्फ दूल्हा-दुल्हन, उनके परिवार बल्कि मेहमानों से भी मिले और ढेरों तस्वीरें खिंचवाईं। नेहा ने दूल्हा-दुल्हन को बधाई दी और फिर शादी में पहुंचे मेहमानों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। नेहा इस दौरान सिंपल और एलिगेंट ऑल-ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

स्टेज पर नेहा और उनके परिवार को देखकर उनके ड्राइवर और दुल्हन काफी खुश हो गए। उन्होंने नेहा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद नेहा ने उन्हें प्यार से गले लगा लिया। नेहा की मम्मी ने जहां दूल्हे को अंगूठी तोहफे में दी वहीं नेहा ने दुल्हन के गले में चेन पहनाई। वेन्यू पर नेहा को देख सभी मेहमान एक्साइटेड हो गए और उनसे मिलने पहुंच गए। फैंस नेहा के व्यवहार से इम्प्रेस हुए जा रहे हैं।

इलियाना डि क्रूज ने लिखा, मैं कभी नहीं चाहूंगी कि मेरे बच्चों को लगे कि…

एक्ट्रेस इलियाना डि क्रूज इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर पेरेंटिंग को लेकर एक नोट शेयर किया है। इलियाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैन के रिप्लाई का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है, “लोगों और खासकर बच्चों को सिखाया जाना चाहिए कि क्रूर, दुष्ट, निर्दयी या स्वार्थी होना प्यार करने लायक गुण नहीं हैं और आपको प्यार नहीं मिलेगा। आपको ऐसे लोगों को प्यार का इनाम भी नहीं देना चाहिए।

सम्मान और खुशी की तरह प्यार भी कमाना पड़ता है और प्यार के पीछे भागना गलत नहीं है। हमें बस बच्चों को यह सिखाना है कि वे हमारे सकारात्मक गुणों के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया के पीछे न भागें, बल्कि उन्हें यह सिखाएं ताकि लोग खुद ही हमारी ओर मुड़ें।” इस स्टोरी के कैप्शन में इलियाना ने लिखा, “मैं कभी नहीं चाहूंगी कि मेरे बच्चों को लगे कि उन्हें मेरा प्यार कमाना है। यह अब तक का सबसे बुरा एहसास है जो मैंने कभी महसूस किया है। काफी अच्छा नहीं महसूस करना।

मैं खुश, स्वस्थ, दयालु बच्चों की परवरिश करना चाहती हूं। मुझे यकीन है कि सभी माता-पिता ऐसा चाहते हैं। मैं यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करूंगी कि उन्हें पता चले कि उन्हें कितना प्यार किया जाता है। ये निश्चित रूप से मेरा मानना है और मेरी राय है। आप जो चाहें करें।” उल्लेखनीय है कि इलियाना ने इसी साल फरवरी में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। एक्ट्रेस ने साल 2023 में माइकल डोलन से शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका