न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नेहा ने SCG में ससुर की जर्सी पहन शेयर कीं तस्वीरें, ‘गोविंदा को काम के बदले फीस नहीं देते थे प्रोड्यूसर’

एक्ट्रेस नेहा धूपिया भले ही इन दिनों कम ही फिल्मों में नजर आती हैं, लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह एक बार फिर जल्द ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 7:22:36

2 News : नेहा ने SCG में ससुर की जर्सी पहन शेयर कीं तस्वीरें, ‘गोविंदा को काम के बदले फीस नहीं देते थे प्रोड्यूसर’

एक्ट्रेस नेहा धूपिया भले ही इन दिनों कम ही फिल्मों में नजर आती हैं, लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह एक बार फिर जल्द ही एमटीवी के रियलिटी शो ‘रोडीज’ में नजर आएंगी। नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस बीच नेहा अपने पति अंगद बेदी के साथ आज शुक्रवार (3 जनवरी) से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुए सीरीज के 5वें और अंतिम टेस्ट का मजा लेने के लिए सिडनी क्रिकेट मैदान (SCG) पर पहुंचीं। वहां से नेहा ने अपने दिवंगत ससुर दिग्गज भारतीय क्रिकेटर लेफ्ट आर्म स्पिनर बिशन सिंब बेदी से मिले एक अनमोल तोहफे की कहानी साझा की है।

नेहा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह बिशन की टेस्ट जर्सी को पहनकर टीम इंडिया को चीयर करने पहुंची थीं। नेहा ने कैप्शन में लिखा, “इस स्वेटर को पहनने से एक अलग तरह की गर्माहट मिलती है। मुझे अच्छी तरह याद है जब डैड बिशन सिंह बेदी ने पूछा था कि तुम्हें शादी के गिफ्ट के रूप में क्या चाहिए तो मैंने उनसे उनका टेस्ट स्वेटर मांगा था और बताया कि यह मेरे लिए सबसे खास उपहार होगा तो यह रहा। उनकी ताकत, अखंडता और उदारता के साथ-साथ मुझे भी इसे पहनकर अपना पहला टेस्ट मैच देखने में गर्व की अनुभूति हो रही है। मैं और अंगद आपको हर दिन याद करते हैं डैड।

जब मैंने अंगद के साथ शादी की, तो मेरा दिल एक खास यादगार चीज पर आ गया था। यह सिर्फ एक स्वेटर नहीं है, यह इतिहास का एक हिस्सा है जो भारतीय क्रिकेट की भावना और विरासत को दर्शाता है। मैंने इसे शादी के तोहफे के तौर पर मांगा था और पिताजी ने विनम्रतापूर्वक इसे स्वीकार कर लिया। मेरे लिए, यह उस खेल से शाश्वत जुड़ाव का प्रतीक है जिसे वो बहुत प्यार करते थे।” बता दें कि बेदी का 23 अक्टूबर 2023 को 77 साल की उम्र में निधन हो गया था। वे उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कहा, प्रोड्यूसर्स उनकी अच्छाई का फायदा उठाते थे

सुनीता आहूजा ने खुलासा किया है कि प्रोड्यूसर उनके पति गोविंदा का शोषण करते थे। वे काम के बदले फीस नहीं देते थे। सुनीता ने हाउटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैं गोविंदा का काम देखती थी। मैनेजर होने के नाते मैंने देखा है कि लोग उन्हें पैसे नहीं देते थे और गोविंदा कहते थे-जाने दो उसका शो ठीक नहीं हुआ होगा। इस पर मैं कहती थी-ऐसा क्यों। तुमने डांस किया! है न? तुमने कड़ी मेहनत की! वो तुम्हें बेवकूफ बना रहा है, मुझे पता चल रहा है।

गोविंदा बहुत इमोशनल हैं। वे दूसरों पर आसानी से भरोसा कर लेते थे। प्रोड्यूसर्स उनकी इस अच्छाई का फायदा उठाते थे। उन्हें समय पर पैमेंट न करने का बहाना बनाते थे। वे कहते थे-चीची भैया, टिकटें नहीं बिकीं। मैं आपको 20-25 लाख रुपए बाद में दे दूंगा। लेकिन मुझे यह बिल्कुल भी पसंद नहीं था। जब मैं गोविंदा के साथ गलत होता देखती थीं तो चुप नहीं बैठती थीं।

प्रोड्यूसर्स से इस बारे में सवाल जरूर करती थीं। गोविंदा के इसी सीधे-सादे रवैये के कारण उन्हें इंडस्ट्री के लोग पसंद नहीं करते थे। अगर वे मुझे गाली भी देते तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं गोविंदा के सामने खड़ी होकर उनका हक लेती। मैं गोविंदा से कहती कि वे अपना काम करें और डांस करें और बाकी सब मुझ पर छोड़ दें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ