एक्ट्रेस नेहा धूपिया जल्द ही एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। वे इस समय अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं और अक्सर अपनी और परिवार के साथ की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। नेहा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। नेहा ने कुछ दिन पहले ही फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी। अनाउंसमेंट के बाद से नेहा बेबी बंप के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर रही हैं। नेहा ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं जिनमें वे शूट पर जाने के लिए तैयार होती दिख रही हैं। नेहा ने ब्लैक आउटफिट कैरी किया है जिसके साथ उन्होंने ऑरेंज जैकेट पहनी हुई है।














