न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्ट्रेस नेहा धूपिया हुईं ‘रोडीज’ के सेट पर बेहोश, खुद दी हेल्थ अपडेट, कहा-कोई भी चीज मुझे रोक नहीं सकती...

एक्ट्रेस नेहा धूपिया (44) अपनी बिंदास इमेज और बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। नेहा को मनोरंजन जगत में लंबा अरसा हो चुका है। उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Feb 2025 11:15:36

एक्ट्रेस नेहा धूपिया हुईं ‘रोडीज’ के सेट पर बेहोश, खुद दी हेल्थ अपडेट, कहा-कोई भी चीज मुझे रोक नहीं सकती...

एक्ट्रेस नेहा धूपिया (44) अपनी बिंदास इमेज और बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। नेहा को मनोरंजन जगत में लंबा अरसा हो चुका है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जो उनसे जुड़ी हर बात जानने के लिए बेकरार रहती है। नेहा इस समय एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘रोडीज’ के नए सीजन की शूटिंग कर रही हैं और वो शो के सेट पर बेहोश हो गईं। शो के प्रोमो में दिखाया गया कि नेहा की तबीयत बिगड़ी और वो बेहोश हो गईं। हालांकि कुछ देर बाद ही वो होश में आईं और वापस शूटिंग शुरू की।

नेहा ने साफ किया कि कोई भी परेशानी उन्हें रोक नहीं सकती। नेहा ने कहा कि ये एक मामूली स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत थी, लेकिन मैं अपने पैरों पर वापस आ गई हूं, मोटिवेटेड हूं और हमेशा की तरह एक्साइटेड हूं। ‘रोडीज’ हमेशा से लिमिट्स को क्रॉस करने के बारे में रहा है और ये जर्नी मुझे हर बाधा को पार करने के लिए इंस्पायर करती है। कोई भी चीज मुझे रोक नहीं सकती। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक शो से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि नेहा का डेडिकेशन वास्तव में काबिल-ए-तारीफ है।

अपने हेक्टिक शेड्यूल और हेल्थ प्रॉब्लम के बावजूद, उन्होंने एक लीडर के तौर पर ड्यूटी बखूबी निभाई है और ऑडिशन में अपने पूरे एफर्ट्स दिए। हलचल भरे शहरों से लेकर दूरदराज के छोटे शहरों तक, नेहा शो के लिए बेस्ट टैलेंट खोजने में पूरी तरह से इंटरेस्टेड थीं। अभी नेहा की बेहोशी की वजह पता नहीं चल पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि थकावट और डिहाइड्रेशन के चलते यह सबकुछ हुआ। लगातार काम करने से वह बहुत ज्यादा थक गई थीं।

neha dhupia,actress neha dhupia,neha dhupia faint,roadies,roadies show,neha health update,neha roadies,mtv

नेहा ने 4 साल बाद की ‘रोडीज’ में वापसी, जीत चुकी हैं 2 खिताब

नेहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख बताया कि वह अब ठीक हैं। साथ ही उन्होंने प्रोडक्शन टीम और क्रू के प्रति आभार जताया। बता दें सीजन का नाम एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस है। इसमें नेहा के साथ रिया चक्रवर्ती, एल्विश यादव और प्रिंस नरूला जैसे गैंग लीडर नजर आ रहे हैं। डबल क्रॉस थीम के साथ यह शो और ज्यादा जबरदस्त साबित हो रहा है।

चार साल बाद शो में वापसी कर रहीं नेहा गैंग लीडर के रूप में दो बार ‘रोडीज’ का खिताब जीत चुकी हैं। नेहा की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने एक्टर अंगद बेदी के साथ शादी की है। अब ये कपल दो बच्चों एक बेटी और एक बेटे के पेरेंट्स भी बन चुके हैं जिनके साथ अक्सर ये सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हालांकि दोनों बच्चों का फेस रिवील नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ