न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं खुशी कहीं गम : नेहा धूपिया दूसरी बार बनीं मां, ‘जोधा अकबर’ फेम मनीषा यादव का निधन

एक्ट्रेस नेहा धूपिया को चाहने वाले फैंस के लिए खुशखबरी है। उनके घर में फिर से किलकारियां गूंज उठीं। नेहा दूसरी बार मां बन गई हैं। नेहा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Oct 2021 5:01:33

कहीं खुशी कहीं गम : नेहा धूपिया दूसरी बार बनीं मां, ‘जोधा अकबर’ फेम मनीषा यादव का निधन

एक्ट्रेस नेहा धूपिया को चाहने वाले फैंस के लिए खुशखबरी है। उनके घर में फिर से किलकारियां गूंज उठीं। नेहा दूसरी बार मां बन गई हैं। नेहा ने रविवार (3 अक्टूबर) को एक बेटे को जन्म दिया। नेहा के पति अंगद बेदी ने यह जानकारी शेयर की है। नेहा पिछले काफी वक्त से प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। इस दौरान उन्होंने कई दफा बेबी बंप के साथ फोटो भी शेयर किए। अंगद ने अपनी और नेहा की एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा, ‘भगवान ने अपने आशीर्वाद के तौर पर हमें एक बेटे को दिया है। नेहा और बच्चा दोनों ठीक है। मेहर अपने बेबी का टाइटल अपने छोटे भाई को देने के लिए तैयार है।

बेदी बॉय आ गया है। वाहे गुरु मेहर करे। नेहा धूपिया इस सफर में एक योद्धा बनने के लिए शुक्रिया। इसे हम चारों के लिए बेहद यादगार लम्हा बनाएं।’ सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स सभी नेहा-अंगद को बधाई दे रहे हैं। फोटो में अंगद और नेहा मैचिंग कपड़ों में नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को देख रहे हैं। नेहा का बेबी बंप भी फ्लॉन्ट हो रहा है। नेहा और अंगद ने मई 2018 में शादी की थी। उसी साल उन्होंने बेटी मेहर को जन्म दिया था।

सीरियल में को एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने मनीषा के बारे में दी यह जानकारी

जी टीवी के ऐतिहासिक सीरियल जोधा अकबर में ‘सलीमा बेगम’ की भूमिका निभाकर मशहूर हुईं टेलीविजन अभिनेत्री मनीषा यादव का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी मौत का कारण ब्रेन हैमरेज बताया जा रहा है। शो में उनकी को-एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस खबर पर शोक व्यक्त किया और लिखा, “यह खबर दिल दहलाने वाली है। RIP @manisha_mannu” ईटाइम्स से बात करते हुए परिधि ने कहा कि हमारा शो ऑफ एयर होने के बाद मैं उनके साथ लगातार संपर्क में नहीं थी।

लेकिन हमारे पास एक व्हाट्सएप ग्रुप है जिसका नाम मुगल है और सभी अभिनेत्रियां जो शो में बेगम थीं, उस ग्रुप का हिस्सा हैं। इस ग्रुप के जरिए हम संपर्क में रहते हैं और अगर किसी की लाइफ के बारे में कुछ जरूरी शेयर करना होता है, तो हम ग्रुप पर करते हैं। मुझे इस बारे में कल ग्रुप में पता चला और मैं चौंक गई। मनीषा की एनर्जी हमेशा हाई थी और वह एक जिंदादिल इंसान थीं।

neha dhupia,angad bedi,manisha yadav,neha mother,manisha yadav death,entertainment news in hindi

मनीषा ने जुलाई में मनाया था बेटे का पहला जन्मदिन

हमने शो के लिए साथ में शूटिंग करते हुए बहुत अच्छा समय बिताया। मुझे याद है कि वह हमेशा फुल ऑफ लाइफ रहती थी। उनकी मौत के बारे में सुनकर मेरे लिए वाकई दुख की बात है और इससे भी ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि उनका एक साल का बच्चा है। उनके परिवार के प्रति मेरी सहानुभूति है। उल्लेखनीय है कि मनीषा अक्सर बेटे के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती थी, जिसे वे अपना 'दिल' और 'लाइफ' कहती थी। जुलाई में बेटे के पहले जन्मदिन की पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे ... मेरी सारी खुशियां तुम्हारी हो। मेरे छोटे बेबी आप मेरी लाइफ में एक लाइट की तरह आए हो, जब मैं मुश्किल वक्त से गुजर रही थी। मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मैं आपकी मम्मी बनी, आई लव यू सो मच।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव