एक्ट्रेस नेहा धूपिया के फोटो और वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। हालांकि नेहा ने इन दिनों बॉलीवुड से दूरी बनाई हुई हैं लेकिन वे सोशल मीडिया पर लगातार बनी हुई हैं। इस बीच, नेहा ने उन्हें चाहने वालों को एक खुशखबरी दी है। 40 वर्षीय नेहा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर यह जानकारी दी है। इस फोटो में नेहा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। नेहा का यह फोटो खूब वायरल हो रहा है। इस खबर से खुश प्रशंसक उन्हें लगातार कमेंट कर बधाई दे रहे हैं।














