न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस बात पर ट्रोल हुईं नेहा धूपिया, अर्जुन कपूर-शिल्पा शेट्टी सहित इन सितारों ने ऐसे मनाया भाई दूज

दिवाली के अगले दिन शुक्रवार (5 नवंबर) को गोवर्धन पूजा पर एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने फैंस से पटाखे ना जलाने की अपील की तो वे बुरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Nov 2021 6:05:34

इस बात पर ट्रोल हुईं नेहा धूपिया, अर्जुन कपूर-शिल्पा शेट्टी सहित इन सितारों ने ऐसे मनाया भाई दूज

दिवाली के अगले दिन शुक्रवार (5 नवंबर) को गोवर्धन पूजा पर एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने फैंस से पटाखे ना जलाने की अपील की तो वे बुरी तरह ट्रोल हो गईं। नेहा ने ट्वीट किया-कृपया पटाखे जलाना बंद करें। ये पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं, ये हमें नुकसान पहुंचा रहे हैं, ये हमारे बच्चों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्लीजज...!' इसके बाद नेहा ने हाथ जोड़े हुए इमोजी बनाई। नेहा ने जैसे ही ये पोस्टप किया, उसके कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर उन्हें घेरा जाने लगा। यूजर्स ने नेहा की एक फोटो निकाल ली जिसमें वे हुक्का पीते हुए धुआं उड़ा रही हैं। एक यूजर ने लिखा-काश बच्चों को ये भी नुकसान करता।

दूसरे ने नेहा की बोल्ड फोटो शेयर करते हुए लिखा-बंद करो नग्नता। बच्चे देखेंगे, आने वाली पीढ़ी पर ये नग्नता बुरा प्रभाव डालेगी। नेहा नॉनवेज खाने को लेकर भी ट्रोल हो गईं। नेहा ने कभी नॉनवेज डिनर की फोटो पोस्टल की थी। गुस्साए फैंस ने इसे निकालकर तरह-तरह के कमेंट कर नाराजगी जताई। हाल ही में अनिल कपूर की बेटी रिया ने भी पटाने नहीं जलाने की सलाह दी थी, जिस पर कंगना रनौत ने पलटवार किया था।


neha dhupia,bollywood bhai dooj,arjun kapoor,Shilpa Shetty,kangana ranaut,bollywood news in hindi

अर्जुन कपूर ने शेयर की बहन अंशुला के साथ फोटो

दीपावली के दो दिन बाद आज शनिवार को देशभर में भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। रक्षा बंधन की जैसे इस दिन भी बहनें अपने भाइयों को तिलक कर उनसे रक्षा का वचन लेती हैं। बॉलीवुड में भी इस त्योहार की धूम है। सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ खुशियां शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ दो बेहद प्यारी फोटो शेयर की हैं। अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'जब मैं उसे अपनी गंवाने की आदतों के लिए राजी कर लेता हूं वर्सेस जब मैं जाकर अपने पसंद की चीजें ले लेता हूं किसी भी तरह।' एक्ट्रेस कंगना रनोत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने भांजे पृथ्वी के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने फैंस को भाई दूज की शुभकामनाएं दी हैं।


neha dhupia,bollywood bhai dooj,arjun kapoor,Shilpa Shetty,kangana ranaut,bollywood news in hindi

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया समिशा और वियान कुंद्रा का वीडियो

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने दोनों बच्चों समिशा और वियान कुंद्रा का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों भाई-बहन की क्यूट बोंडिंग नजर आ रही है। समिशा बेहद प्यार से भाई दूज की शुभकामनाएं दे रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने भी अपने सभी फैंस को भाई दूज की बधाई दी है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की दोहिती नव्या नवेली नंदा ने भी भाई अगस्त्य नंदा के साथ बचपन की बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने अपने भाई को और फैंस को भाई दूज पर ढेर सारा प्यार दिया है।

स्टार प्लस पर आने वाले डेली सोप 'अनुपमा' की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भाई विजय को तिलक लगाते हुए फोटो शेयर की है। रुपाली ने लिखा, ‘माई बेबी ब्रदर, हैप्पी भाई दूज। समर्थक के साथ मेरे सच्चे आलोचक, कोई है जो मुझे प्रेरित करता है, जो मेरे बेटे के लिए सबसे अच्छा मामा हो सकता है तो वो आप हैं। आप और मैं सिर्फ भाई और बहन ही नहीं बल्कि दोस्त भी हैं। मुझे बहुत खुशी है कि इस बहन का आप जैसा भाई है! सभी भाई बहनों को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं! इस बंधन को संजोएं क्योंकि यह वास्तव में खास है…।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका