न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं यह सिंगर, भूमि ने कहा, मैं उन लड़कियों की तरह नहीं दिखती थीं...

मशहूर सिंगर नेहा भसीन (42) पिछले काफी समय से अपनी बीमारी को लेकर खबरों में हैं। नेहा ने कुछ महीने पहले बताया था कि वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Nov 2024 11:58:45

2 News : इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं यह सिंगर, भूमि ने कहा, मैं उन लड़कियों की तरह नहीं दिखती थीं...

मशहूर सिंगर नेहा भसीन (42) पिछले काफी समय से अपनी बीमारी को लेकर खबरों में हैं। नेहा ने कुछ महीने पहले बताया था कि वह प्रीमेन्स्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (PMDD) से जूझ रही हैं। उनका वजन लगातार बढ़ रहा है। वह बॉडी डिस्मॉर्फिया की शिकार भी हैं। अब नेहा ने एक पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयान किया है। ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ और ‘बिग बॉस 15’ की एक्स कंटेस्टेंट नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। उन्होंने बताया कि वह जब टीनऐज में थीं, उसी वक्त से PMDD से पीड़ित थीं।

साल 2022 में उन्हें पता चला कि उनके अंदर प्रोजेस्टेरोन की कमी है। इस वजह से हर 15 दिन में उनका उठना और जीना मुश्किल हो जाता है। नेहा ने आगे लिखा कि कई साल से हेल्प ले रही हूं। इसके बावजूद मेरी बीमारी ने मेरी जिंदगी ले ली है। मैं खुद को खोती जा रही हूं। साल 2022 से मैं दवाओं पर हूं। हालांकि पिछले 20 साल से मैं बिना दवा के ठीक होने की कोशिश कर रही थी। मैं नहीं कर पाई। साल 2024 से मेरा संगीत से मन उठ गया। मैंने अपने दोस्त और जिंदगी तक खो दी।

मैंने थेरेपिस्ट को बदला, योग किया और काम तक करना बंद कर दिया लेकिन मेरी बीमारी ने मेरा पीछा नहीं छोड़ा। मेरा 10 किलो वजन बढ़ा। मेरी एंट्री डिप्रेसेंट दवाएं चल रही हैं, जिससे मेरा वजन और बढ़ गया। इस दौरान लोगों ने मुझे काफी बॉडी शेमिंग फील कराया जिसकी वजह से मैं जिम में बैठकर घंटों रोती रहती थी। मैं दिन के 10 घंटे तक अंधेरे में बैठी रहती थी। हालांकि अब मैं इन चीजों से निकलने और बेहतर होने की कोशिश कर रही हूं। नेहा की यह पोस्ट सामने आने के बाद फैंस उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

भूमि पेडनेकर ने पहली फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ को लेकर की बात

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (35) को बॉलीवुड में करीब एक दशक हो चुका है। भूमि ने अब तक विविधतापूर्ण भूमिकाओं को अंजाम दिया है। भूमि की पहली फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई ‘दम लगा के हईशा’ थी। भूमि ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इस फिल्म से पहले भूमि एक साधारण लड़की थीं, जो यशराज फिल्म्स (YRF) में कास्टिंग टीम का हिस्सा थीं। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन वह खुद इस प्रोडक्शन हाउस की लीड हीरोइन बनेंगी।

भूमि ने कहा कि जब मैंने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया, तो मुझे यह यकीन नहीं था कि मैं मुख्य भूमिका निभा सकती हूं। मैं उन लड़कियों की तरह नहीं दिखती थी, जिन्हें यशराज फिल्म्स ने पहले अपनी फिल्मों में कास्ट किया था। लेकिन यह मौका मेरे लिए एक बड़ा ब्रेक साबित हुआ। आज भी जब मेरे फैंस मुझसे मिलते हैं, तो वे ‘दम लगा के हईशा’ की बात सबसे पहले करते हैं। यह मुझे गर्व और खुशी का एहसास कराता है कि मेरी पहली फिल्म इतनी गहराई से दर्शकों के साथ जुड़ पाई।

मैं इस अवसर के लिए बेहद शुक्रगुजार हूं। इस फिल्म ने मुझे साबित कर दिया कि असली खूबसूरती आत्मा और व्यक्तित्व में है, न कि बाहरी दिखावे में। फिल्म की कहानी एक कॉमनमैन आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी भूमि के इर्द-गिर्द घूमती है। आयुष्मान एक स्कूल ड्रॉपआउट है और भूमि एक शिक्षित और आत्मनिर्भर महिला है, जो वजन की वजह से आलोचना झेलती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री