न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रिद्धिमा को बर्थडे पर नीतू और आलिया ने ऐसे किया विश, ‘जिगरा’ फिल्म के पहले गाने का टीजर जारी

एक्ट्रेस नीतू कपूर और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर आज रविवार (15 सितंबर) को 44 साल की हो गईं। रिद्धिमा की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Sep 2024 2:11:47

2 News : रिद्धिमा को बर्थडे पर नीतू और आलिया ने ऐसे किया विश, ‘जिगरा’ फिल्म के पहले गाने का टीजर जारी

एक्ट्रेस नीतू कपूर और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर आज रविवार (15 सितंबर) को 44 साल की हो गईं। रिद्धिमा की शादी साल 2006 में भरत साहनी के साथ हुई थी। उनके एक बेटी समारा हैं। नीतू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर कर बेटी के लिए एक प्यारा नोट लिखा। बीती रात रिद्धिमा ने पति और परिवार के साथ जश्न मनाया। इस दौरान रिद्धिमा की मां नीतू भी मौजूद थीं।

नीतू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें आप रिद्धिमा को अपने पति और बेटी के साथ केक काटते हुए देख सकते हैं। इस दौरान उनके पति ने उन्हें किस भी किया। नीतू ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय लव, तुम मेरी सबकुछ हो और उससे भी ज्यादा!!! प्यार और आशीर्वाद।” रिद्धिमा ने मां की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “लव यू मॉम।” वीडियो पर अनन्या पांडे के पिता एक्टर चंकी पांडे की पत्नी भावना ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे!!! ढेर सारा प्यार।”

एक्टर जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे गॉर्जियस।” उल्लेखनीय है कि नीतू 70-80 के दशक में काफी लोकप्रिय अभिनेत्री थीं। ऋषि के साथ शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी। फिर 25 साल बाद डायरेक्टर इम्तियाज अली की ‘लव आज कल’ से वापसी की। रिद्धिमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई फोटो शेयर की हैं, जिनमें वह बर्थडे केक के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इन फोटो पर रिद्धिमा की भाभी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा है ब्यूटीफुल लेडी। आलिया के अलावा मनीष मल्होत्रा, नीलम कोठारी सहित कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ फिल्म इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज

वसन बाला के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर फैंस में जबरदस्त बज बना हुआ है। भाई-बहन के प्यार पर आधारित फिल्म का टीजर ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे काफी पसंद किया गया। अब इसका गाना भी धमाल मचाने को तैयार है। जिगरा के पहले गाने का टीजर आज रविवार (15 सितंबर) को आउट हो गया। गाने का टाइटल ‘चल कुड़िये’ है, जिसे दिलजीत दोसांझ ने गाया है।

आलिया ने गाने का टीजर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आलिया ने कैप्शन में लिखा, “यह आपका जल्द होने वाला है।” एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "सबसे परे।" ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस एक्शन थ्रिलर मूवी में पहली बार आलिया बंदूक और आग के साथ खेलती नजर आएंगी। एक्टर वेदांग रैना ने उनके भाई की भूमिका निभाई है। आलिया ने करण जौहर के साथ फिल्म का निर्माण किया है।

हाल ही में आलिया ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें हम दिलजीत को एक कुर्सी पर बैठे हुए देख सकते हैं जिस पर लिखा है, ‘कुड़ी के बारे में गाते हैं।’ वहीं उनके बगल की कुर्सी पर आलिया बैठी हैं जिस पर लिखा है ‘कुड़ी।’ दिलजीत और आलिया ने पहली बार फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के गाने 'इक कुड़ी' के लिए कोलेब किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान