न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डायरेक्टर नीरज पांडे ने बताया क्यों नहीं बन पाई ‘चाणक्य’, अजय देवगन ने इसलिए की अमिताभ बच्चन की प्रशंसा

एक्टर अजय देवगन को फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से भी ज्यादा समय हो चुका है। वह अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Jun 2024 1:34:35

डायरेक्टर नीरज पांडे ने बताया क्यों नहीं बन पाई ‘चाणक्य’, अजय देवगन ने इसलिए की अमिताभ बच्चन की प्रशंसा

एक्टर अजय देवगन को फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से भी ज्यादा समय हो चुका है। वह अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। हर फिल्ममेकर उनके साथ काम करना चाहता है। इसी कड़ी में डायरेक्टर नीरज पांडे भी अजय के साथ काफी समय से काम करने का प्लान कर रहे थे। अब यह जोड़ी फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में अपना जादू चलाने के लिए तैयार है। फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नीरज ने दैनिक जागरण को दिए एक इंटरव्यू में अपनी फिल्मों को लेकर कई बातें शेयर कीं। जब नीरज से उनकी फिल्म ‘चाणक्य’ के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कई कारणों से वह फिल्म नहीं बन पाई है। फिलहाल हमने उसे होल्ड पर डाल दिया है। मुझे लगता है कि काफी समय से हममें एक गिल्ट सा था कि एक प्रोजेक्ट में हमने अपना काफी समय दे दिया है और वह प्रोजेक्ट बन नहीं पाया। फिर मैंने यह फिल्म बना ली।

इस फिल्म के लिए वहीं से बातचीत शुरू हुई थी। मेरे पास यह कहानी थी। कलाकारों को सुनाई और फिल्म शुरू हो गई। यह कहानी कोलकाता में मेरे बड़े होने के दौरान का एक अहम हिस्सा रही है। इस कहानी का एक हद तक श्रेय मैं अपनी जन्मस्थली को दूंगा। मैंने कभी नहीं सोचा कि वह घटना कभी कहानी में परिवर्तित होगी या एक दिन उस पर स्क्रिप्ट लिखूंगा। घटना के बारे में नहीं बता सकता वरना फिल्म का मजा खराब हो जाएगा।

neeraj pandey,director neeraj pandey,chanakya movie,auron mein kahan dum dha,tabu,ajay devgn,amitabh bachchan,ajay amitabh

अजय ने कहा, अमिताभ आज भी बुद्धिमान व समझदार हैं क्योंकि...

फैंस से सदी के महानायक की पदवी पा चुके अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म में उनके अभिनय की खूब सराहना हो रही है। इस बीच अब अभिनेता अजय देवगन ने अमिताभ की प्रशंसा की है। दोनों एक्टर कुछ फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। एनएच स्टूडियोज यूट्यूब चैनल पर मौजूद एक वीडियो में अजय ने कहा कि अमिताभ को काम करना पसंद है और वो इतनी उम्र में भी बिना रुके काम कर रहे हैं।

अमिताभ आज भी बुद्धिमान और समझदार इसलिए हैं, क्योंकि वो लगातार काम कर रहे हैं। कोई चाहे जितना भी जीएं, लेकिन हमेशा काम करते रहना चाहिए। अगर ये करना बंद कर देते हैं और काम के बजाय आराम करने को चुनते हैं तो आप तीन गुना तेजी से बूढ़े होने लगते हैं। बता दें अमिताभ 81 साल के हो चुके हैं लेकिन आज भी बराबर एक्टिव हैं। जल्द ही उनका कौन बनेगा करोड़पति का 16वां सीजन भी शुरू होने वाला है।

दूसरी ओर, अजय की बात करें तो इस साल उनकी दो फिल्म शैतान और मैदान रिलीज हो चुकी है। हॉरर ड्रामा ‘शैतान’ हिट रही, जबकि ‘मैदान’ फ्लॉप हो गई। अजय की कुछ और फिल्में इसी साल रिलीज होने की कतार में है, जिनमें मल्टीस्टारर मूवी ‘सिंघम अगेन’ भी शुमार है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क