न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीना गुप्ता का बचपन में हुआ यौनशोषण, जोया अख्तर की हुई शादी! मलाइका ने किया ऐसा डांस...

एक्ट्रेस नीना गुप्ता ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' की वजह से काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें नीना ढेर सारे खुलासे कर चुकी हैं। नीना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 2:02:14

नीना गुप्ता का बचपन में हुआ यौनशोषण, जोया अख्तर की हुई शादी! मलाइका ने किया ऐसा डांस...

एक्ट्रेस नीना गुप्ता ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' की वजह से काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें नीना ढेर सारे खुलासे कर चुकी हैं। नीना ने बचपन में हुई उनके साथ दिल दहला देने वाली घटना के बारे में भी बताया है। उनके साथ एक डॉक्टर और टेलर ने छेडछाड़ की थी। नीना ने तब अपनी मां को इस बारे में कुछ नहीं बताया था क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं वे उनकी ही गलती न निकालने लगे। नीना ने किताब में लिखा है कि एक डॉक्टर ने मुझसे उस समय छेड़छाड़ की थी जब मैं एक ऑप्टिशियन के पास गई थी, जहां मेरे भाई को बाहर वेटिंग रूम में बैठने के लिए कहा गया था।

डॉक्टर ने मेरी आंख का टेस्ट करना शुरू किया और कुछ देर बाद वह मेरी आंख से जुड़ी अन्य चीजों का टेस्ट करने के बहाने नीचे अन्य जगहों का टेस्ट करने लगा। जब यह सब हो रहा था तो मैं बहुत डर गई थी। मैं घर के एक कोने में बैठ गई और रोने लगी जब कोई नहीं देख रहा था, लेकिन मैंने अपनी मां को इस बारे में बताने की हिम्मत नहीं की क्योंकि मैं इतना डर गई थी कि वह कहेगी कि यह मेरी गलती थी। मेरे साथ डॉक्टर ने ऐसा कई बार किया था। नीना के साथ एक टेलर ने भी ऐसा ही कुछ किया था। उसने शरीर का माप लेते समय छेड़छाड़ की थी।

neena gupta,zoya akhtar,malaika arora,neena autobiography,zoya marriage,malaika dance,bollywood news in hindi

जोया अख्तर ने ऐसा कमेंट कर दिए शादी के संकेत

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की बेटी व फिल्ममेकर फरहान अख्तर की बहन डायरेक्टर जोया अख्तर हमेशा अपने काम को लेकर चर्चा में रही हैं। 49 साल की जोया की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें कम ही सामने आती हैं। जब कभी भी जोया से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने हमेशा कहा कि उनके लिए यह जरूरी नहीं। हालांकि हाल ही में जोया ने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट में एक ऐसा कमेंट किया जिसे देख ऐसा लग रहा है कि शायद वे विवाह बंधन में बंध चुकी हैं।

दरअसल जोया और प्रोड्यूसर शारिक सीक्वेरा के एक कॉमनफ्रेंड द्वारा इन दोनों की डिनर डेट की अनदेखी तस्वीर शेयर की गई। फोटो में जोया ने एक स्माइली के साथ ‘जस्ट मैरिड’ कमेंट कर दिया। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जोया-शारिक की शादी हो गई है। गौरतलब है कि जोया कड़ी मेहनत से बॉलीवुड के सफल निर्देशकों में शुमार हो चुकी हैं। जोया की जिंदगी मिलेगी न दोबारा और गली बॉय ने खूब धूम मचाई।

neena gupta,zoya akhtar,malaika arora,neena autobiography,zoya marriage,malaika dance,bollywood news in hindi

डांस करतीं मलाइका अरोड़ा का चेहरा नहीं आ रहा नजर

मलाइका अरोड़ा किसी न किसी कारण से हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। मलाइका अक्सर फिटनेस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। अब मलाइका का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे योग या वर्कआउट करते हुए नहीं, बल्कि डांस करती दिख रही हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया। खास बात यह है कि इसमें मलाइका का चेहरा नहीं दिख रहा।

मलाइका ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मलाइका एक शख्स के साथ डांस कर रही हैं। मलाइका की केवल बैक नजर आ रही है। मलाइका ने लिखा, ‘गुड मॉर्निंग एवरीबॉडी। चलिए आज थोड़ा खुल जाते हैं। मेरा मानना है कि हम सभी जन्म से योगी होते हैं और दिल से यकीनन डांसर होना चाहिए। मलाइका हाल ही टीवी पर शुरू हुए रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर 2 में गीता कपूर व टेरेंस लेविस के साथ जज की भूमिका निभा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर