न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नीना ने 66वें बर्थडे पर पहनी ऐसी बोल्ड ड्रेस की हो गईं ट्रॉल, विराट की बहन भावना ने इस बात पर दिया करारा जवाब

एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर खुद को साबित किया है। उन्हें हमेशा से फैंस का भरपूर प्यार मिला है। नीना इस समय अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 2:34:35

2 News : नीना ने 66वें बर्थडे पर पहनी ऐसी बोल्ड ड्रेस की हो गईं ट्रॉल, विराट की बहन भावना ने इस बात पर दिया करारा जवाब

एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर खुद को साबित किया है। उन्हें हमेशा से फैंस का भरपूर प्यार मिला है। नीना इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले बुधवार (4 जून) को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस इवेंट में फिल्ममेकर्स से लेकर मूवी स्टारकास्ट तक सब लोग शामिल थे। फिल्म में नीना के साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, कोंकणा सेन शर्मा और पंकज त्रिपाठी भी हैं। इवेंट शुरू होने से पहले नीना ने स्टेज पर ही अपना 66वां जन्मदिन मनाया।

नीना ने इस खास मौके पर बर्थडे केक भी काटा। इन सबके बीच जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वो थी नीना की बोल्ड ड्रेस। नीना ने अपने स्टेटमेंट आउटफिट से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। नीना ने वाइट कलर का 'रण काफ्तान' पहना था, जिसके साथ उन्होंने एक गोल्ड कलर की 'बिस्किट ब्रा' पेयर की थी। ये आउटफिट उनकी बेटी मसाबा गुप्ता के फैशन लेबल, हाउस ऑफ मसाबा से आया था। हालांकि नीना को उनकी बोल्ड ड्रेस की वजह से जमकर ट्रॉल किया जा रहा है। लोग उनके वीडियो को देखने के बाद जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “उस औरत को अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए।” दूसरे ने कमेंट किया, “बुढ़ापे में जवानी छाई है।” तीसरे ने लिखा, “इस उम्र में सठिया गई है ये औरत।” चौथे ने लिखा, “अपनी उम्र का लिहाज करो, कुछ तो शरमा करो।” हालांकि कुछ लोगों ने नीना का बचाव भी किया है। एक यूजर ने लिखा, “आप महिलाओं से इतना आत्मविश्वासी होने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं जब उन्हें हर तरफ से आलोचना का सामना करना पड़ता है।” एक अन्य ने कहा, “यहां स्किन शो और आत्मविश्वास की बात नहीं है।

यह उनके अपने हिसाब से अपनी जिंदगी जीने के बारे में है, जो उन्हें पसंद है उसे पहनकर।” एक और ने लिखा, “अपनी जिंदगी आखिरी सांस तक जियो, जो चाहो पहनो, जो चाहो खाओ, जहां चाहो जाओ, बस एक ही जिंदगी है।” बता दें मेट्रो इन दिनों में नीना एक्टर अनुपम खेर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। नीना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनके वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर रहे विव रिचर्ड्स से एक बेटी मसाबा हैं। नीना ने साल 2008 में विवेक मेहरा के साथ शादी कर ली।

विराट की बहन भावना ने लिखा, “भगवान आपको समझ दे कि प्यार दिखाना जरूरी नहीं होता”

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार (3 जून) को खेले गए आईपीएल-18 के खिताबी मुकाबले में किंग्स पंजाब को 6 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह RCB और उसके खिलाड़ी विराट कोहली का पहला आईपीएल खिताब है। इसके बाद विराट की बहन भावना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी। हालांकि उनकी ये पोस्ट कुछ लोगों का रास नहीं आई और उन्होंने कमेंट कर भाई-बहन के रिश्ते पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “विराट आपको कभी स्पीच में मेंशन नहीं करता, न आपका पोस्ट लाइक करता है, और न ही अनुष्का कुछ कहती है।”

इस पर भावना ने पलटवार करते हुए लिखा, “भगवान आपको समझ दे कि प्यार दिखाना जरूरी नहीं होता। ये कई तरह से मौजूद रहता है, जैसे ईश्वर के लिए प्रेम, जो दिखता नहीं लेकिन होता जरूर है। मैं प्रार्थना करती हूं कि आशा है कि आपके जीवन में पर्याप्त प्यार हो, कोई असुरक्षा नहीं, केवल सच्चे रिश्ते जो किसी मान्यता की आवश्यकता नहीं रखते। भगवान आपका भला करे।” फैंस को भावना का यह जवाब बहुत पसंद आ रहा है। अनुष्का ने भी इस पर सीधे जवाब तो नहीं दिया, लेकिन भावना की पोस्ट को लाइक कर उनके प्रति अपनी सहमति और समर्थन जताया। मैच के बाद विराट ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का के लिए एक खास संदेश लिख उनका आभार जताया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी