न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जब रिचर्ड्स इंडीज में थे तब नीना को चला प्रेग्नेंसी का पता, इन्होंने दिया था एक्ट्रेस को शादी का ऑफर

एक्ट्रेस नीना गुप्ता (65) कई दशकों से हिंदी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। नीना ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी छाप छोड़ी है। इन दिनों नीना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 May 2025 7:27:04

2 News : जब रिचर्ड्स इंडीज में थे तब नीना को चला प्रेग्नेंसी का पता, इन्होंने दिया था एक्ट्रेस को शादी का ऑफर

एक्ट्रेस नीना गुप्ता (65) कई दशकों से हिंदी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। नीना ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी छाप छोड़ी है। इन दिनों नीना अपने अगले प्रोजेक्ट ‘पंचायत 4’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह लोकप्रिय वेब सीरीज जल्द ही रिलीज होगी और इसमें नीना की अहम भूमिका है। नीना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका वेस्टइंडीज टीम के दिग्गज क्रिकेटर रहे विवियन रिचर्ड्स संग अफेयर था। साल 1989 में नीना शादी के बगैर ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। हाल ही नीना ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' में अपने इस मुश्किल वक्त के बारे में विस्तार से लिखा है।

नीना ने लिखा है कि उनकी रिचर्ड्स संग पहली मुलाकात जयपुर की महारानी द्वारा आयोजित एक डिनर पर हुई थी। एक बार फिर उनकी मुलाकात दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई और उनके बीच रोमांटिक रिश्ता शुरू हो गया। दोनों खूब मिलते-जुलते और साथ वक्त बिताते थे। एक दिन नीना को पता चला कि वह पेट से हैं। जब तक ये बात वह रिचर्ड्स को बता पातीं तब तक वे अपने देश लौट चुके थे। यहां नीना के लिए कुछ भी फैसला लेना बड़ी चुनौती थी।

तब नीना के आस-पास के लोगों ने सलाह दी कि अबॉर्शन करा लेना चाहिए। कुछ नीना को लेकर चिंता में थे तो कुछ ने समझाया कि अकेले कैसे वह सबकुछ मैनेज करेंगी। हालांकि नीना का मानना था कि उन्हें कोई भी फैसला लेने से पहले रिचर्ड्स से जरूर बात करनी चाहिए। तब नीना ने रिचर्ड्स को फोन लगाया और बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं। शुरुआत में नीना को डर सता रहा था कि रिचर्ड्स का क्या फैसला होगा मगर उन्होंने भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया। नीना ने कहा कि फोन किया और हमारे बीच लंबी बात हुई।

मैंने बताया कि अगर मैं इस बच्चे को जन्म दूं तो तुम्हें कोई दिक्कत होगी तो वे खुश लग रहे थे। उनका ये रिस्पॉन्स देख मुझे राहत मिली। जहां नीना भारत में थीं तो रिचर्ड्स अपने देश में थे। वे शादीशुदा थे। नीना ने बेटी मसाबा को जन्म दिया। मसाबा के जन्म के बाद कुछ समय तक नीना और रिचर्ड्स का रिश्ता चलता रहा लेकिन लंबी दूरी थी। नीना ने बेटी को सिंगल मदर के तौर पर पाला। नीना ने 59 साल की उम्र में सीए विवेक मेहरा संग दोबारा शादी की।

neena gupta,actress neena gupta,neena gupta pregnancy,masaba,viv richards,neena richards,satish kaushik,neena satish,anupam kher

सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता से कहा, अगर तेरा बच्चा काला हुआ तो…

मशहूर अभिनेता एवं फिल्ममेकर सतीश कौशिक ने मार्च 2023 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उन्होंने कॉमेडी मूवी 'जाने भी दो यारों' में नीना के साथ काम किया था। नीना ने अपनी किताब 'सच कहूं तो' में सतीश से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। सतीश की 67वीं बर्थ ऐनिवर्सरी पर अनुपम खेर ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें नीना बताया कि उस वक्त मैं प्रेग्नेंट थी और बहुत टेंशन में थी, क्योंकि मेरी प्रेग्नेंसी में कुछ दिक्कत थी। मैं उन दिनों ज्यादा लोगों से नहीं मिलती थी।

एक ओम पुरी और एक सतीश थे, जिनसे मैं मिलती थी। मैं अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर परेशान चल रही थी, प्रेग्नेंसी के चलते शूट भी नहीं कर रही थी। तभी सतीश मेरे पास आए, उन्हें पता था कि बच्चे का पिता कौन है। मैं रो रही थी और वह मुझसे कहते हैं-नैंसी तू चिंता मत कर, अगर तेरा बच्चा काला हुआ तो मैं सबको बोल दूंगा कि मेरा है। उन्होंने नीना को शादी का प्रस्ताव दिया और इसके बाद उनकी दोस्ती और मजबूत हो गई। सतीश की पत्नी को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने इस पर कोई नेगेटिव रिएक्शन नहीं दी, क्योंकि वह दोस्ती को समझती थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी