न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नीना ने बताई ‘पंचायत 3’ के इस सीन की मुश्किलें, पश्मीना रोशन को लेकर निर्माता ने दी यह सफाई

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं। अब मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने इसकी शूटिंग से जुड़ी कुछ बातें शेयर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Jun 2024 2:10:14

2 News : नीना ने बताई ‘पंचायत 3’ के इस सीन की मुश्किलें, पश्मीना रोशन को लेकर निर्माता ने दी यह सफाई

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं। अब मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता (64) ने इसकी शूटिंग से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं। नीना ने इसमें ‘मंजू देवी’ का दमदार किरदार निभाया है। नीना ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनका किरदार फिजिकली चैलेंजिंग था और हर दिन उन्हें ऐसा लगता था कि उन्हें हार मान लेनी चाहिए। नीना ने कहा कि हमें 45 से 47 डिग्री में शूटिंग करनी थी और इस बार मुझे बाइक से गिरना था।

सड़क पर कुछ पत्थर पड़े थे और ऊपर से बहुत तेज धूप थी। एक्टर्स, टेक्नीशियन हम सभी के लिए ये बहुत मुश्किल था। कम से कम एक्टर्स के पास ये सुविधा थी कि वे प्रशंसकों के साथ छांव में खड़े हो सकते थे और उनके लिए पंखे भी थे लेकिन इसके बाद भी हमें शूटिंग के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस एक्सीडेंट के सीन को फिल्माने में काफी मेहनत हुई, शायद इसीलिए दर्शक इसे इतना पसंद कर रहे हैं। यह सीन काफी वास्तविक है।

आपको कड़ी मेहनत तो करनी चाहिए और ये मजेदार था। फिलहाल मैं अपनी सेहत का ख्याल रख रही हूं और उम्मीद करती हूं कि आगे भी मुझे अच्छा काम मिलेगा। काम नहीं है तो बहुत तकलीफ होती है, काम है तो जीवन सुखी रहता है। उल्लेखनीय है कि एक्सीडेंट वाले सीन में नीना और ‘प्रधान जी’ का रोल निभा रहे एक्टर रघुबीर यादव बाइक से गिर जाते हैं। 'पंचायत 3' का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है।

प्राइम वीडियो की इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, फैजल मलिक, चंदन रॉय और संविका भी हैं। कहानी ‘अभिषेक त्रिपाठी’ यानी जितेंद्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक इंजीनियरिंग स्नातक है। वह बेहतर नौकरी के विकल्प की कमी के कारण उत्तर प्रदेश के एक काल्पनिक सुदूर गांव फुलेरा में एक पंचायत कार्यालय के सचिव का पद संभालता है।

neena gupta,actress neena gupta,panchayat 3,panchayat 3 web series,raghubir yadav,ramesh taurani,pashmina roshan,ishq vishq rebound,rajesh roshan,Hrithik Roshan

‘इश्क विश्क रिबाउंड’ फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं ऋतिक रोशन की कजिन सिस्टर पश्मीना

ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। पश्मीना की पहली फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस में इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। यह साल 2003 में आई शाहिद कपूर और अमृता राव स्टारर फिल्म 'इश्क विश्क' का रिबूट है। इसके डायरेक्टर निपुण धर्माधिकारी हैं। इसमें रोहित सराफ, जिबरान खान, नैना ग्रेवाल की भी अहम भूमिकाएं हैं।

पश्मीना के कारण एक बार फिर नेपोटिज्म (भाई भतीजावाद) का मुद्दा खड़ा हो गया है। अब इस बारे में निर्माता रमेश तौरानी ने सफाई दी है। तौरानी ने फोर्ब्स के साथ बातचीत में फिल्म और इसकी कास्ट को लेकर बात की। जब उनसे पश्मीना को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि उनकी कास्टिंग प्रॉपर प्रोसेस से ही हुई है। उनके किरदार के लिए कास्टिंग करना मुश्किल था।

हमने स्टार किड को चुनने से पहले लगभग 12 स्टार्स का ऑडिशन लिया था। जब हमने पश्मीना का ऑडिशन लिया, तो हमें पता नहीं था कि वह बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार राजेश रोशन की बेटी है। उसने हमें इसके बारे में तब बताया, जब हमने उसे फाइनल किया और फिल्म के लिए साइन किया। यहां तक कि उनके पिता और चचेरे भाई ऋतिक ने भी पश्मीना के लिए कोई सिफारिश नहीं की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष