न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नीलम के पिता का निधन, शहनाज ने शेयर किया वीडियो, तापसी-प्रतीक की फिल्म का पोस्टर रिलीज

80-90 के दशक में अदाकारी से दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस नीलम कोठारी के पिता शिशिर कोठारी का निधन हो गया है। नीलम ने सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Nov 2021 5:03:44

नीलम के पिता का निधन, शहनाज ने शेयर किया वीडियो, तापसी-प्रतीक की फिल्म का पोस्टर रिलीज

80-90 के दशक में अदाकारी से दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस नीलम कोठारी के पिता शिशिर कोठारी का निधन हो गया है। नीलम ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी। नीलम ने पिता की फोटो शेयर कर एक नोट लिखा। उन्होंने लिखा- मेरे डियर डैड, आप मेरे गाइडिंग लाइट, मेरे सपोर्ट के पिलर और दोस्त थे। आपको बहुत मिस करुंगी। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आमीन। नीलम के पिता को सेलेब्स ने भी श्रद्धांजलि दी है।

एक्ट्रेस जूही चावला ने कमेंट किया- मेरी संवेदनाएं तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के साथ हैं नीलम। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। सोफी चौधरी ने लिखा-मैं तुम्हारे इस दुख के लिए क्षमा मांगती हूं नीलम, तुम्हारे परिवार को ताकत मिले। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। नीलम के पिता की प्रेयर मीट में उनके घर नीतू कपूर, नताशा नंदा और एकता कपूर सहित कई सेलिब्रिटी पहुंचीं। नीलम ने साल 1984 में आई फिल्म जवानी से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उन्हें हत्या, सिंदूर, पाप की दुनिया, आग ही आग, घर का चिराग, फर्ज की जंग, हम साथ-साथ हैं सहित कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। उनकी जोड़ी गोविंदा के साथ खूब जमी।

शहनाज गिल का वीडियो देख फैंस ने की ऐसे तारीफ

सितंबर की शुरुआत में छोटे पर्दे के बड़े स्टार सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इसके बाद उनकी दोस्त एक्ट्रेस शहनाज गिल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। शहनाज उनकी मौत से टूट गई थीं। उन्होंने कई दिनों तक सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। अब वे काम पर लौट आई हैं। पिछले महीने उनकी पंजाबी फिल्म हौंसला रख रिलीज हुई थी, जिसमें दिलजीत दोसांझ उनके हीरो थे। शहनाज ने इस फिल्म का प्रमोशन किया था। पिछले दिनों शहनाज ने 'तू यहीं है' म्यूजिक वीडियो के माध्यम से सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि दी थी। अब शहनाज ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देख फैंस ने खुशी जताई।

शहनाज ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'बैक टू बैक शूट, हार्ड लाइटिंग, मेकअप के घंटे और नींद की कमी से मेरी लाइफ काफी अस्त-व्यस्त हो रखी है।' इस दौरान शहनाज ने मेकअप रुटीन भी बताया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई कमेंट्स आए, जैसे कि 'शेरनी इज बैक', ‘आगे बढ़ो सना, हम तुम्हारे साथ हैं' 'वेलकम क्वीन।' इस बीच शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे फूट-फूटकर रोती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि हौंसला रख के प्रमोशन के दौरान सिद्धार्थ संबंधी कोई बात का उल्लेख होने के बाद शहनाज अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं।

वो लड़की है कहां में साथ काम कर रहे हैं तापसी और प्रतीक

तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी वो लड़की है कहां फिल्म में पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसका पहला पोस्टर सामने आ गया है। तापसी ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर कर लिखा, 'जंगली पिक्चर्स और सिद्धार्थ रॉय कपूर की अगली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'वो लड़की है कहां' में प्रतीक गांधी और मैं गुम हो चुकी दुल्हन को ढूंढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।' तापसी पुलिस की वर्दी में हैं। उन्होंने हाथ में मैप पकड़ा हुआ है, वहीं प्रतीक शेरवानी में सजे-धजे हैरान-परेशान दूल्हे हैं। उन्होंने हाथ में दूरबीन थामी हुई है।

तापसी एक पुलिस अधिकारी और प्रतीक एक पारंपरिक कट्टरवादी सोच के व्यक्ति के रूप में दिखेंगे। प्रतीक की दुल्हन को ढूंढने के दौरान दोनों की विचारधाराओं में टकराव होता है। शूटिंग फिलहाल जयपुर में चल रही है। प्रतीक ने वेबसीरीज 'स्कैम 1992-द हर्षद मेहता स्टोरी' से खास मुकाम हासिल किया। तापसी पिछली बार फिल्म 'रश्मि रॉकेट' में दिखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका