न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सुपर डांसर’ में बच्चे से पूछे अश्लील सवाल, NCPCR ने जारी किया नोटिस, इधर अमीषा पर जुर्माना

सोनी टीवी का डांसिंग रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ हमेशा से दर्शकों का खूब मनोरंजन करता आया है। बच्चों को डांसिंग प्लेटफार्म उपलब्ध...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Jul 2023 11:37:04

‘सुपर डांसर’ में बच्चे से पूछे अश्लील सवाल, NCPCR ने जारी किया नोटिस, इधर अमीषा पर जुर्माना

सोनी टीवी का डांसिंग रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ हमेशा से दर्शकों का खूब मनोरंजन करता आया है। बच्चों को डांसिंग प्लेटफार्म उपलब्ध कराने वाले इस शो में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, डायरेक्टर अनुराग बसु और कोरियोग्राफर गीता कपूर जज की भूमिका निभाते हैं। हाल ही में शो एक कारण से विवाद में फंस गया। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने सुपर डांसर-3 के 2 साल पहले प्रसारित एक एपिसोड में ‘अश्लील कंटेंट’ दिखाने के लिए सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर इस एपिसोड की वीडियो क्लिप वायरल हो गई थी। वीडियो में 5 साल के एक छोटे बच्चे से शो के जज उनके माता-पिता की निजी जिंदगी को लेकर कुछ ऐसे सवाल पूछ रहे हैं जिसे सुनकर कंटेस्टेंट्स के पैरेंट्स का चेहरा शर्म से लाल हो गया। NCPCR ने चैनल से इस वीडियो से जुड़ा पूरा एपिसोड चैनल के सभी प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है और स्पष्टीकरण भी मांगा है।

NCPCR चेयरमैन प्रियांक कानूनगो ने कहा कि हमें गेम्स ऑफ बॉलीवुड ग्रुप की ओर से शिकायत आई थी कि सुपर डांसर शो में बच्चों के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया जा रहा है। जब हमने जांच की तो सामने आया कि बच्चों से आपत्तिजनक सवाल पूछे जा रहे हैं। हमने इस मामले में सोनी टीवी और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को लिखा है कि इस पर उचित कार्रवाई की जाए। चैनल को सात दिन दिए गए हैं।

ncpcr,super dancer show,ameesha patel,Shilpa Shetty,anurag basu,geeta kapoor,reality show super dancer

अमीषा पटेल पर लगा है यह आरोप

एक्ट्रेस अमीषा पटेल जल्द ही फिल्म ‘गदर 2’ में नजर आएंगी। इस बीच अमीषा एक परेशानी से गुजर रही हैं। दरअसल अमीषा पर ढाई करोड़ रुपए ठगने का आरोप है और चेक बाउंस मामले में उनके खिलाफ कोर्ट ने जुर्माना लगाया है। ये मामला रांची सिविल कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट की तरफ से अमीषा पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए 7 अगस्त की तारीख मुकर्रर की गई है।

अमीषा पर फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड़ रुपए की ठगी का आरोप है। अजय ने कहा है कि फिल्म साल 2018 में रिलीज होनी थी लेकिन फिल्म रिलीज नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने जब अपने पैसे वापस मांगे तो अमीषा काफी टालमटोल करने लगी। बाद में अमीषा ने जब उन्हें ढाई करोड और 50 लाख रुपए के दो चेक दिए तो वो बाउंस हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश