न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नयनतारा ने रोमांटिक अंदाज में किया विग्नेश को बर्थडे विश, शबाना ने न्यूयॉर्क में मनाया जन्मदिन का जश्न

‘जवान’ फेम साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा के पति निर्माता विग्नेश शिवन का आज बुधवार (18 सितंबर) को जन्मदिन है। विग्नेश...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Sep 2024 12:47:08

2 News : नयनतारा ने रोमांटिक अंदाज में किया विग्नेश को बर्थडे विश, शबाना ने न्यूयॉर्क में मनाया जन्मदिन का जश्न

‘जवान’ फेम साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा के पति निर्माता विग्नेश शिवन का आज बुधवार (18 सितंबर) को जन्मदिन है। विग्नेश 39 साल के हो गए। नयनतारा ने इस खास मौके पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में कपल बहुत रोमांटिक नजर आ रहा है। नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विग्नेश के साथ फोटो शेयर की हैं। नयनतारा ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “जन्मदिन की बधाई मेरे सब कुछ। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। भगवान तुम्हें जीवन में वह सब कुछ दें जो तुम चाहते हो, मेरे उइर उलगम।”

इन फोटो में कपल एक-दूसरे की तरफ रोमांटिक अंदाज में देख रहे हैं। एक फोटो में वे किस कर रहे हैं। विग्नेश ने भी इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर री-पोस्ट किया और लिखा, 'मेरी सबकुछ।' उल्लेखनीय है कि इस जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। नयनतारा की पहली मुलाकात विग्नेश से साल 2015 में फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ के सेट पर हुई थी। कुछ सालों की डेटिंग के बाद साल 2021 में दोनों ने सगाई कर ली। वे साल 2022 में शादी के बंधन में बंध गए।

शादी काफी ग्रैंड स्टाइल में हुई थी, जिसमें बॉलीवुड और साउथ स्टार्स नजर आए थे। इस शादी में रजनीकांत, शाहरुख खान, अजित कुमार और विजय सेतुपति समेत कई स्टार्स ने शिरकत की। कपल ने सरोगेसी के जरिए बच्चों का स्वागत किया और उनका नाम उइर और उलगम रखा। नयनतारा अक्सर अपने बच्चों के साथ बिताए प्यारे पलों की झलक भी फोटो और वीडियो के माध्यम से दिखाती रहती हैं।

एक्ट्रेस शबाना आजमी हुईं 74 साल की, मिल चुके हैं कई पुरस्कार

एक्ट्रेस शबाना आजमी आज बुधवार (18 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 74 साल की हो गई हैं। शबाना की शादी प्रख्यात गीतकार जावेद अख्तर से हुई है। शबाना ने अपना ये खास दिन दोस्तों और परिवार के साथ न्यूयॉर्क में सेलिब्रेट किया और इसकी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। शबाना केक पर लगी मोमबत्तियां बुझा केक काटती दिख रही हैं। शबाना के दोस्त बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं।

शबाना ब्लैक और रेड कलर के आउटफिट के साथ स्टाइलिश रेड-फ्रेम वाला चश्मा पहने हैं। शबाना ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन का जश्न न्यूयॉर्क से शुरू हो गया है। धन्यवाद प्यारे दोस्तों।” इस पोस्ट के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग शबाना को अलग-अलग अंदाज में बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने विश करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मैम।”

अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो शबाना आंटी।” ईला अरुण सहित कई सेलेब्स ने भी शबाना को बर्थडे विश किया। शेफ विकास खन्ना ने शबाना आजमी संग वीडियो शेयर कर बधाई दी है। शबाना दिग्गज अभिनेत्री हैं। उन्हें 5 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्म श्री व पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। ‘अंकुर’, ‘अर्थ’ और ‘गॉडमदर’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने अमिट छाप छोड़ी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री