न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नयनतारा ने छोड़ी ‘लेडी सुपरस्टार’ की उपाधि, बताया यह कारण, इस सेलेब्रिटी ने छोड़ा ‘लॉफ्टर शेफ्स सीजन 2’

साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा (40) फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह साल 2023 में शाहरुख खान की सुपरहिट मूवी ‘जवान’ में लीड एक्ट्रेस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 2:24:20

2 News : नयनतारा ने छोड़ी ‘लेडी सुपरस्टार’ की उपाधि, बताया यह कारण, इस सेलेब्रिटी ने छोड़ा ‘लॉफ्टर शेफ्स सीजन 2’

साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा (40) फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह साल 2023 में शाहरुख खान की सुपरहिट मूवी ‘जवान’ में लीड एक्ट्रेस थीं। इसके बाद देश के अन्य हिस्सों में भी नयनतारा को चाहने वालों की तादाद बढ़ गई। नयनतारा तमिल सिनेमा में 'लेडी सुपरस्टार' के नाम से मशहूर हैं। प्रशंसकों ने उनके काम की वजह से उन्हें यह उपाधि दी है। हालांकि अब नयनतारा ने फैंस से अनुरोध किया है कि वे उन्हें 'लेडी सुपरस्टार' न कहें। नयनतारा ने मंगलवार (4 मार्च) को प्रशंसकों, मीडिया और फिल्म जगत को संबोधित करते हुए एक बयान में यह घोषणा की।

उन्होंने लिखा, “आप में से कई लोगों ने मुझे 'लेडी सुपरस्टार' कहकर संबोधित किया है, यह उपाधि आपके अपार स्नेह से पैदा हुई है। मुझे इस तरह की मूल्यवान उपाधि से सम्मानित करने के लिए मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं। हालांकि मैं आप सभी से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि आप मुझे 'नयनतारा' कहें। ऐसा इसलिए है क्योंकि मुझे लगता है कि यह नाम मेरे दिल के सबसे करीब है। यह दर्शाता है कि मैं न केवल एक अदाकारा के रूप में बल्कि एक व्यक्ति के रूप में कौन हूं। शीर्षक और प्रशंसा अमूल्य हैं, लेकिन वे कभी-कभी ऐसी छवि बना देते हैं जो हमें हमारे काम, हमारी कला और दर्शकों के साथ हमारे अटूट बंधन से अलग कर देती है।”

उल्लेखनीय है कि नयनतारा से पहले साउथ के सुपरस्टार कमल हासन, अजित और जयम रवि भी अपनी उपाधियों को त्याग चुके हैं। वैसे नयनतारा का असली नाम डायना मरियम कुरियन है। उनकी पहली फिल्म 'मनासिनाकारे' के डायरेक्टर सत्यन एंथिकाड ने उन्हें नयनतारा नाम दिया था। नयनतारा ने अपने करिअर में कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। इनमें रजनीकांत के साथ उनकी हिट फिल्में और 'मक्कल सेलवन' विजय सेथुपथी के साथ उनकी जोड़ी भी काफी चर्चित रही। नयनतारा ने साल 2022 में फिल्ममेकर विग्नेश शिवन के साथ शादी की थी। उनके जुड़वां बच्चे हैं।

2 News : नयनतारा ने छोड़ी ‘लेडी सुपरस्टार’ की उपाधि, बताया यह कारण, इस सेलेब्रिटी ने छोड़ा ‘लॉफ्टर शेफ्स सीजन 2’

अब ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ में नजर नहीं आएंगे ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक

कलर्स का कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स’ का सीजन 2 इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो के इस सीजन में जहां कुछ सेलेब्स पुराने ही हैं तो वहीं कुछ नए स्टार्स की एंट्री हुई। इनमें से ही ‘बिग बॉस 16’ के एक्स कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब्दु रोजिक भी हैं। हाल ही में उन्होंने शो से किनारा कर लिया है। अब्दु शो में यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव के साथ कुकिंग का तड़का लगाते नजर आ रहे थे।

दोनों की जोड़ी को ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टैग मिला हुआ था। वे कुकिंग के साथ-साथ कॉमेडी से भी सबका ध्यान खींच रहे थे। अब ये जोड़ी टूट गई है। यानी अपकमिंग एपिसोड में इनका साथ नहीं होगा। बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के अनुसार अब्दु ने रविवार से शुरू हुए रमजान की वजह से शो को अलविदा कह दिया है। वे भारत छोड़कर वापस दुबई जा रहे हैं। अब एल्विश के साथ-साथ उनके फैंस को भी उनकी कमी खलेगी।

शो के मेकर्स एल्विश के लिए नए सेलेब्रिटी साथी की तलाश कर रहे हैं। बता दें शो में अंकिता लोखंडे व उनके पति विक्की जैन, कृष्णा अभिषेक व उनकी पत्नी कश्मीरा शाह, सिंगर राहुल वैद्य व कॉमेडियन सुदेश लहरी पहले सीजन से जुड़े हुए हैं। इस बार रुबीना दिलैक, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरैल, मन्नारा चोपड़ा, एल्विश व अब्दु नए कंटेस्टेंट्स के तौर पर जुड़े थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड