न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नवाजुद्दीन सिद्दीकी के दिल में इनके लिए है खास जगह, जब हंसल को एकता ने दिखाया बाहर का रास्ता

नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज बॉलीवुड में खास जगह बना चुके हैं। हालांकि उन्हें शुरुआत में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। नवाज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 20 Jun 2024 12:43:54

2 News : नवाजुद्दीन सिद्दीकी के दिल में इनके लिए है खास जगह, जब हंसल को एकता ने दिखाया बाहर का रास्ता

नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज बॉलीवुड में खास जगह बना चुके हैं। हालांकि उन्हें शुरुआत में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। नवाज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे दिग्गज फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने उन्हें इंडस्ट्री से परिचित कराया। हालांकि उन्होंने खुलासा किया कि वे उनके दोस्त नहीं हैं। नवाज ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि मैं अनुराग की फिल्म मेकिंग और 25 साल के अपने अभिनय करिअर में उनके महत्व का सम्मान करता हूं। सच कहूं तो अनुराग और मैं दोस्त भी नहीं हैं।

अगर हम साथ बैठेंगे तो शायद घंटों तक एक-दूसरे से बात भी नहीं कर पाएंगे। हम वैसे ही हैं। हमने एक साथ फ्लाइट भी ली है, बिना एक शब्द कहे 5-6 घंटे तक साथ यात्रा की है। लेकिन अनुराग की मेरे दिल में एक खास जगह है। मैं हमेशा चाहता हूं कि वह स्वस्थ रहें और फिल्में बनाएं, भले ही वह मुझे उनमें न लें। अनुराग को हमेशा फिल्में बनाते रहना चाहिए। कभी कोई आंच नहीं आनी चाहिए अनुराग को बस।

नवाज ने नए अवसरों और इंटरनेशनल पहचान के रास्ते खोलने के लिए अनुराग के प्रति गहरा आभार जताया। नवाज ने कहा कि अनुराग का शुक्रिया, जिन्होंने मुझे एक बड़े मंच पर पहुंचाया। जब मैं कान्स गया, तो वहां बहुत से लोगों ने मेरा काम देखा था। उन्होंने जिन फिल्मों का निर्देशन किया है और जिनमें मैंने अभिनय किया है, उनमें से बहुत सी फिल्में कान्स में गई हैं, इसलिए अनुराग मेरे लिए एक खास निर्देशक हैं।

बता दें कि साल 2012 में नवाज ने अनुराग की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में काम किया था, जिससे उन्हें शौहरत मिली। इससे पहले जूम के साथ एक इंटरव्यू में अनुराग ने बताया था कि जब वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे तो नवाज और तापसी पन्नू ने लगातार उनका हालचाल लिया था।

nawazuddin siddiqui,actor nawazuddin siddiqui,anurag kashyap,nawaz anurag,hansal mehta,ekta kapoor,hansal ekta

फिल्मकार हंसल मेहता ने एकता कपूर के एक शो को 15 दिन किया था डायरेक्ट

फिल्मकार हंसल मेहता (56) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके खाते में कुछ शानदार फिल्में हैं। हंसल ने हाल ही में अपने मुश्किल दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे कई बार उनके करिअर में उतार-चढ़ाव आए। हंसल ने मिड-डे से बात करते हुए कहा कि मैंने एकता कपूर का शो ‘के स्ट्रीट पाली हिल’ करने की कोशिश की थी। वो एक डेली सोप था। मैं उसे डायरेक्ट कर रहा था। मुझे 15 दिनों में ही बाहर निकाल दिया गया था।

जैसा लोग सोचते हैं वैसा नहीं हुआ था। एकता ने बेहद शालीनता के साथ मुझे शो छोड़ने को कहा था। एकता ने मुझसे कहा, सर, ये बहुत ज्यादा फिल्म जैसा हो गया है। ये 2005 की बात है। मुझे बेहद विनम्रता के साथ बाहर निकाला गया था। जैसा लोगों ने सुना वैसे नहीं। उन्होंने बेहद विनम्रता से मुझे बुलाया और कहा कि सर ये बहुत ज्यादा फिल्म की तरह हो गया है। इस वजह से हमारा शो नहीं चलता है।

हमारा एक फॉर्मेट है, हम उसे फॉलो करते हैं। मैं नहीं चाहती हूं कि आप ये करें। तो प्लीज आप चले जाएं। हंसल ने संजय गुप्ता को लेकर कहा कि उन्होंने मुझे ‘वुडस्टॉक विला’ टाइटल वाली फिल्म डायरेक्ट करने का ऑफर देकर मेरी जिंदगी बचाई। हंसल ने ‘शाहिद’, ‘सिटीलाइट्स’, ‘अलीगढ़’, ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’, ‘छलांग’ सहित कई फिल्मों का डायरेक्शन किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क