न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नवाज ने श्रद्धा-दीपिका को लेकर दी हैरानगीभरी रिएक्शन, ‘बैड न्यूज’ के नहीं चलने पर ऐसा बोले ये

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। साधारण चेहरा-मोहरा और पर्सनलिटी होने के बावजूद नवाज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Sep 2024 7:15:11

2 News : नवाज ने श्रद्धा-दीपिका को लेकर दी हैरानगीभरी रिएक्शन, ‘बैड न्यूज’ के नहीं चलने पर ऐसा बोले ये

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। साधारण चेहरा-मोहरा और पर्सनलिटी होने के बावजूद नवाज ने दिखा दिया कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। वे तीनों सुपरस्टार खान आमिर, सलमान और शाहरुख की फिल्मों में काम कर चुके हैं। नवाज हर तरह के रोल में फिट हो रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म डायना पेंटी और श्रेया धनवंतरी के साथ 'अद्भुत' थी। वे इन दिनों अपने बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

उन्होंने हाल ही में 'स्त्री 2' फेम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण के बारे में चौंकाने वाली बात कही। नवाज से फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में मशहूर बॉलीवुड स्टार्स को हैशटैग देने के लिए कहा गया। जब उनसे श्रद्धा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं श्रद्धा के बारे में कुछ नहीं जानता। मैंने 'स्त्री 2' भी अभी तक नहीं देखी है और मुझे उनके बारे में कुछ भी नहीं पता है। बाद में जब बात दीपिका की आई तो उन्होंने तुरंत कह दिया, “मैंने आज तक उनकी फिल्में नहीं देखी हैं और कोई काम नहीं देखा है। इसलिए मुझे नहीं पता की वो कैसा काम करती हैं।”

हालांकि नवाज ने अपनी 'टीकू वेड्स शेरू' की को एक्ट्रेस अवनीत कौर की तारीफ करते हुए कहा कि वो बहुत कमाल की हैं और आत्मनिर्भर भी हैं और एक्ट्रेस तो बहुत अच्छी हैं। वह निश्चित रूप से एक शानदार अभिनेत्री हैं। नवाज ने 'टीकू वेड्स शेरू' की निर्माता कंगना रनौत की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके साथ मैंने जितना काम किया है उसके अनुसार वह सेट पर बहुत अद्भुत काम करती हैं। चाहे वह एक एक्ट्रेस के रूप में हो या एक डायरेक्टर के रूप में। वह प्रतिभाशाली हैं।

nawazuddin siddiqui,actor nawazuddin siddiqui,adbhut movie,shraddha kapoor,deepika padukone,anveet kaur,kangana ranaut,anand tiwari,bad newz movie,vicky kaushal

‘बैड न्यूज’ के डायरेक्टर आनंद तिवारी ने कहा, मैंने कभी नंबर्स की उम्मीद नहीं की...

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज’ 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी की कहानी काफी हटकर थी। यह साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुड न्यूज’ का सीक्वल है, जिसमें अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ ने अहम भूमिका निभाई थी। ‘गुड न्यूज’ हिट रही थी, जबकि ‘बैड न्यूज’ ने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया।

अब ‘बैड न्यूज’ के डायरेक्टर आनंद तिवारी ने मूवी पर बात की है। आनंद ने इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए कहा कि मैंने कभी भी नंबर्स की उम्मीद नहीं की। मेरे अंदर यह नंबर गेम खेलने की क्षमता नहीं है। मुझसे ज्यादा क्वालीफाई लोग हैं, जो ये कर सकते हैं।

मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि मेरे दर्शक फिल्म को प्यार करें क्योंकि मूवी को बहुत प्यार से बनाया है। इस तरह का प्यार पाना और लोगों को सॉन्ग, डांस से एंटरटेन करना, ये मेरे लिए सबसे अच्छा है।” फिल्म को पहले प्राइम वीडियो पर रेंट पर स्ट्रीम किया जा रहा था। इसके बाद ओटीटी पर फ्री कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री