न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘हड्‌डी’ में ट्रांसजेंडर बने हैं नवाजुद्दीन सिद्दिकी, पोस्टर रिलीज, इधर ‘लव ऑल’ का ट्रेलर भी आया सामने

संजीदा एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी (Nawazuddin Siddiqui) अब तक के करिअर में कई दमदार भूमिकाएं निभा चुके हैं। शुरुआत में सपोर्टिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Aug 2023 11:17:38

‘हड्‌डी’ में ट्रांसजेंडर बने हैं नवाजुद्दीन सिद्दिकी, पोस्टर रिलीज, इधर ‘लव ऑल’ का ट्रेलर भी आया सामने

संजीदा एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी (Nawazuddin Siddiqui) अब तक के करिअर में कई दमदार भूमिकाएं निभा चुके हैं। शुरुआत में सपोर्टिंग रोल करने वाले नवाजुद्दीन अब लीड रोल के सांचे में फिट हो चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ रिलीज हुई थी। इसमें उनके अपोजिट टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर थीं। अब सोमवार (7 अगस्त) को उनकी नई फिल्म ‘हड्डी’ का पोस्टर रिलीज किया गया।

यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज होगी। डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर "हड्डी" का नया पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, "इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। हड्डी जल्द ही जी 5 पर आ रही है।” पोस्टर में नवाजुद्दीन साड़ी पहने चेयर पर बैठे एक ट्रांसजेंडर के किरदार में दिख रहे हैं। उनके पीछे और भी कई ट्रांसजेंडर नजर आ रहे हैं। अब तक फिल्म से नवाजुद्दीन के 3-4 लुक सामने आ चुके हैं।

अभी इस फिल्म की रिलीज डेट घोषित नहीं हुई है। फिल्म का डायरेक्शन अक्षत अजय शर्मा ने किया है, जबकि इसे जी स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहा है। उल्लेखनीय है कि सुष्मिता सेन भी जल्द ही वेबसीरीज ‘ताली’ में ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाती दिखेंगी। यह रियल स्टोरी पर बेस्ड है।

nawazuddin siddiqui,transgender role,haddi movie,love all movie,kk menon,pulela gopichand

बैडमिंटन पर बेस्ड है ‘लव ऑल’, के के मेनन हैं लीड एक्टर

पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में विभिन्न खेलों को लेकर कई फिल्में बन चुकी हैं। इन्हें खासा पसंद किया जाता है। स्पोर्ट्स पर बेस्ड अधिकतर फिल्म्स अच्छा बिजनेस करती हैं। अब जल्द ही बैडमिंटन पर एक फिल्म आ रही है, ‘लव ऑल’। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। एक्टर के के मेनन फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। मेनन एक ऐसे पिता का रोल कर रहे हैं जो बेटे को बैडमिंटन में चैंपियन बनाने का सपना देखता है।

इस दौरान उनकी राह में कई मुश्किलें आती हैं, जिनसे वे पार पाने की कोशिश में लगे रहते हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर मशहूर बैडमिंटन कोच और पूर्व खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद हैं। उनकी कोचिंग में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ओलंपिक पदक जीतने में सफल रहीं। गोपीचंद के साथ महेश भट्ट और आनंद पंडित को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 25 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार