न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मामले में फंसे नवाज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग, सोनम-आनंद ने खरीदी 47.8 करोड़ की प्रॉपर्टी

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को असीम प्रतिभा का धनी माना जाता है। उन्होंने इस बात को सच करके दिखा दिया है कि अगर आप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Oct 2024 8:42:49

2 News : इस मामले में फंसे नवाज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग, सोनम-आनंद ने खरीदी 47.8 करोड़ की प्रॉपर्टी

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को असीम प्रतिभा का धनी माना जाता है। उन्होंने इस बात को सच करके दिखा दिया है कि अगर आप मेहनती हैं और कुछ कर गुजरने का जज्बा रखते हैं तो कोई बाधा आपको नहीं रोक सकती। फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होने के बावजूद आज बॉलीवुड में नवाज का सिक्का चलता है। वे खान तिकड़ी के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि फिलहाल एक विज्ञापन के चलते नवाज विवाद में फंस गए हैं।

एक हिंदू संगठन ने उन पर महाराष्ट्र पुलिस की छवि को खराब करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक हिंदू जनजागृति समिति ने मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र के पुलिस प्रमुख से नवाजुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है। उनका कहना है कि ऑनलाइन गेमिंग के एक विज्ञापन में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाकर उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस की इमेज को नुकसान पहुंचाया है। इस संगठन ने सिद्दीकी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पुलिस की वर्दी में ऑनलाइन बेटिंग ऐप का प्रमोशन करके पुलिस को बदनाम किया है।

उनकी समिति ने कहा कि यह विज्ञापन कानून प्रवर्तन के लिए अपमानजनक है। सुराज्य अभियान के महाराष्ट्र राज्य कोर्डिनेटर अभिषेक मुरुकटे ने राज्य के डीजीपी और मुंबई पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा है। उन्होंने चिंता जताई कि जिस पुलिस ने जुआरियों को गिरफ्तार किया, वही इस विवाद में शामिल है। उनका मानना है कि अगर इस मुद्दे को नजरअंदाज किया गया, तो पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल करने वाले विज्ञापनों में बढ़ोतरी हो सकती है।

बहरहाल नवाज के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘अद्भुत’ थी। नवाजुद्दीन ने अपने करिअर की शुरुआत में काफी संघर्ष किया। आज वे सबसे वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक हैं। साल 2012 में आई फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से नवाजुद्दीन की किस्मत का सितारा चमका था।

nawazuddin siddiqui,actor nawazuddin siddiqui,maharashtra police,poker game,hindu organisation,sonam kapoor,anand ahuja,sonam anand,rhythm house,neerav modi

भगोड़े नीरव मोदी के नाम था सोनम व आनंद द्वारा खरीदा गया रिदम हाउस

एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा ने मुंबई के काला घोड़ा जिला स्थित एक महंगी प्रॉपर्टी खरीदने के लिए भारी भरकम रकम चुकाई है। यह प्रॉपर्टी कभी भगौड़े नीरव मोदी की हुआ करती थी। साल 2018 में नीरव की कंपनी फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल को बैंक लोन नहीं चुकाने के लिए बंद कर दिया गया था। अब इस रिदम हाउस को सोनम व आनंद ने अपने नाम कर लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक कपल के भाने ग्रुप ने 3600 वर्ग फुट रिदम हाउस की डील 47.8 करोड़ रुपए में फाइनल की है। यह स्टोर साल 2018 से बंद पड़ा है। इसका मालिक नीरव अरबों डॉलर का लोन लेकर फरार हो गया। एक वक्त था जब ये स्टोर काफी फेमस हुआ करता था। यहां मशहूर सितारों का जमावड़ा लगता था। फेमस म्यूजिशियन का ये ठिकाना हुआ करता था, मगर फिर साल 1990 में म्यूजिक चोरी और डिजिटल स्ट्रीमिंग के चलते इसका अस्तित्व खत्म हो गया।

आनंद की कंपनी के प्रवक्ता ने इस डील के बारे में हामी भरी है। हालांकि उन्होंने वेल्यू और डील से जुड़ी जानकारी देने से मना कर दिया। मालूम हो यह कंपनी आनंद के पिता हरीश आहूजा की कंपनी शाही एक्सपोर्ट प्राइवेट के अंदर ही आती है। साल 2017 में नीरव ने इसे करमली परिवार से खरीदा था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री