न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड चोर है... नवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले- 'हमने साउथ से चुराया, कल्ट कल्ट-फिल्में जो हिट हुईं उनके सीन भी चोरी...'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडस्ट्री में क्रिएटिविटी की भारी कमी है और यहां तक कि कल्ट फिल्मों के सीन भी चोरी किए गए हैं। ZEE5 पर रिलीज हुई उनकी नई फिल्म कॉस्टाओ में वह ईमानदार कस्टम अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 05 May 2025 9:22:54

बॉलीवुड चोर है... नवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले- 'हमने साउथ से चुराया, कल्ट कल्ट-फिल्में जो हिट हुईं उनके सीन भी चोरी...'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में गिने जाते हैं। अपने करियर में उन्होंने कई यादगार फिल्में दी हैं और हर किरदार में अपने अभिनय से गहरी छाप छोड़ी है। इन दिनों वह अपनी नई फिल्म कॉस्टाओ के प्रमोशन में जुटे हैं। इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री की मौजूदा हालत पर खुलकर बात की और इसे 'चोरी' की इंडस्ट्री करार दिया। 'बॉलीवुड में एक ही फॉर्मूला घिसा जा रहा है' पूजा तलवार के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने कहा, "बॉलीवुड में असुरक्षा की भावना बहुत बढ़ गई है। एक ही आइडिया को बार-बार इस्तेमाल किया जाता है। जब कोई चीज़ चल जाती है तो उसे कई सालों तक दोहराते रहते हैं।" उन्होंने कहा, "हमारी इंडस्ट्री में जब तक दर्शक बोर नहीं हो जाते, तब तक एक ही ट्रेंड को चलाते रहते हैं। अब तो 2, 3, 4 पार्ट्स बनने लगे हैं। यह पूरी तरह से क्रिएटिव कंगाली है।"

'हमने गाने भी चुराए, कहानियां भी'

नवाज ने आगे कहा, "बॉलीवुड शुरू से ही चोर रहा है। हमने गाने चुराए, कहानियां चुराईं और यहां तक कि साउथ की फिल्मों से लेकर हॉलीवुड तक से चोरी की। कई हिट कल्ट फिल्मों के सीन तक कॉपी किए गए। अब ये सब इतनी सामान्य बात बन गई है कि कोई इसे चोरी मानता ही नहीं।" उन्होंने कहा, "पहले डायरेक्टर्स एक वीडियो दिखाकर कहते थे कि यही फिल्म बनानी है। अब ऐसे माहौल में आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि अच्छे एक्टर्स और डायरेक्टर्स उभरेंगे?"

अनुराग कश्यप जैसे टैलेंटेड डायरेक्टर्स हो रहे हताश

नवाजुद्दीन ने इस बात पर भी अफसोस जताया कि ऐसे हालात में अनुराग कश्यप जैसे निर्देशक काम से दूरी बना रहे हैं। "जो लोग अच्छा काम कर रहे थे, वो अब पीछे हटने लगे हैं। ये इंडस्ट्री अब केवल एक जैसी चीजों को दोहराने पर टिकी है।"

कॉस्टाओ में निभा रहे ईमानदार अधिकारी की भूमिका

नवाज की फिल्म कॉस्टाओ में वह एक ईमानदार गोवा कस्टम अधिकारी 'कॉस्टाओ फर्नांडीस' के रोल में हैं, जिन्होंने एक बड़े गोल्ड स्मगलिंग रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया। इस बायोग्राफिकल क्राइम ड्रामा को सेजल शाह ने डायरेक्ट किया है और इसमें प्रिया बापट, किशोर, हुसैन दलाल व माहिका शर्मा जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म ZEE5 पर स्ट्रीम की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी