न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पहलगाम हमले पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तोड़ी चुप्पी, इस एक्ट्रेस के घर से 34 लाख के आभूषण हुए चोरी

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने कड़ी निंदा की है। हालांकि कुछ हस्तियों ने इस पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Apr 2025 2:40:30

2 News : पहलगाम हमले पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तोड़ी चुप्पी, इस एक्ट्रेस के घर से 34 लाख के आभूषण हुए चोरी

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने कड़ी निंदा की है। हालांकि कुछ हस्तियों ने इस पर सार्वजनिक तौर पर कोई रिएक्शन नहीं दी, जिससे वे लोगों के गुस्से का शिकार हुए। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रॉल किया गया। इन्हीं में से एक एक्टर हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी। हालांकि अब नवाज ने एक हफ्ते के बाद हमले पर खुलकर बात की है और इस घटना को शर्मनाक कहा है। इसी के साथ उन्होंने इस हमले के बाद कश्मीर के टूरिज्म पर पड़ने वाले असर पर भी बात की है। नवाज ने एएनआई के साथ बात करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया।

उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि बिल्कुल, बहुत सारा गुस्सा और दुख है। हमारी सरकार काम कर रही है और वो लोग जिम्मेदार लोगों को जरूर सजा देंगे। जो भी हुआ, बहुत ही बुरा हुआ, शर्मनाक है दरअसल। बता दें कि पहलगाम में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद लोगों ने वहां के लोकल लोगों पर भी सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में नवाज ने उनका समर्थन किया है। नवाज ने कश्मीर के टूरिज्म पर पड़ने वाले असर पर भी बोला। उनका कहना है कि पर्यटन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

लेकिन इससे भी ज्यादा मैंने कई और चीजें देखी हैं कि लोकल लोगों में बहुत गुस्सा है। वो टूरिस्ट को अपने भाई की तरह ट्रीट करते हैं। जिस तरह से कश्मीरी लोग स्वागत करते हैं लोगों का वो पैसे से भी ऊपर की चीज होती है। लेकिन जो घटना हुई है इसको लेकर उनके अंदर भी बहुत गुस्सा है कि हमारे जमीन पर ये कैसे हो गया। नवाज के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे जल्द ही 'कोस्टाओ' नाम की फिल्म में दिखेंगे। नवाज को बॉलीवुड का मंझा हुआ अभिनेता माना जाता है। वे कई शानदार किरदार के लिए जाने जाते हैं। उन्हें खान तिकड़ी (आमिर, सलमान, शाहरुख) के साथ काम करने का मौका भी मिला है।

nawazuddin siddiqui,actor nawazuddin siddiqui,pahalgam atack,nawaz pahalgam attack,nawazuddin movies,neha malik,actress neha malik

नेहा मलिक की मां ने दर्ज कराया मामला, घरेलू सहायिका गिरफ्तार

अम्बोली पुलिस ने मॉडल और एक्ट्रेस नेहा मलिक की घरेलू सहायिका को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। नेहा की मां मंजू मलिक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नेहा के 34.49 लाख रुपए के आभूषण चोरी हुए हैं। आरोपी को अंधेरी के जेबी नगर से गिरफ्तार किया गया और पुलिस ने चोरी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। नेहा और उनकी मां अंधेरी पश्चिम के फोर बंगला स्थित अदानी हाइट्स कॉम्प्लेक्स में रहती हैं।

आरोपी की पहचान 37 वर्षीय शहनाज शेख के रूप में हुई है, जो फरवरी से उनके घर पर काम कर रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता मंजू अपने आभूषणों को बेडरूम में लकड़ी के एक खुले दराज में रखे कपड़े के थैले में रखती थी। कई मौकों पर उन्होंने शहनाज की मौजूदगी में दराज तक पहुंच बनाई। 24 अप्रैल को मंजू ने अपने आभूषण दराज में रख दिए। अगली सुबह शहनाज हमेशा की तरह आई और उसने बेडरूम और शीशों को अच्छी तरह से साफ करने की पेशकश की।

उसने दावा किया कि उसे अपना किराया चुकाने के लिए पैसे चाहिए। मंजू ने उसे 9000 रुपए अग्रिम दिए। शहनाज को काम के बारे में निर्देश देने के बाद मंजू गुरुद्वारा चली गई और सुबह 9 बजे के आस-पास लौटी। हालांकि 26 अप्रैल को शहनाज काम पर नहीं आई। उसे बार-बार फोन करने किया लेकिन वह बंद था। तब मंजू ने दराज की जांच की और पाया कि आभूषण गायब थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी