न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस को भारी पड़ा गजरा, देना पड़ा जुर्माना, ‘रंगीला’ के 30 साल पूरे होने पर उर्मिला ने शेयर की पोस्ट

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नव्या नायर को फूलों का गजरा भारी पड़ गया। इस वजह से उन पर तगड़ा जुर्माना लग गया। जानकारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 2:07:01

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस को भारी पड़ा गजरा, देना पड़ा जुर्माना, ‘रंगीला’ के 30 साल पूरे होने पर उर्मिला ने शेयर की पोस्ट

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नव्या नायर को फूलों का गजरा भारी पड़ गया। इस वजह से उन पर तगड़ा जुर्माना लग गया। जानकारी के अनुसार नव्या हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में एक ओणम समारोह में शामिल होने गई थीं, लेकिन वहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में उन्होंने कभी अपने सपने में भी नहीं सोचा होगा। उन्हें क्या पता था कि गजरा जी का जंजाल साबित होगा और उन्हें इसके लिए इतने रुपए चुकाने पड़ेंगे। नव्या 6 सितंबर कोच्चि से सिंगापुर होते हुए मेलबर्न पहुंची थीं। उनके पिता राजू नायर ने उन्हें गुडबाय करते समय चमेली का गजरा खरीद कर दिया था। नव्या ने उसे दो सेट में बांट दिया।

एक सेट कोच्चि से सिंगापुर तक पहना, और दूसरा 15 सेंटीमीटर का गजरा उन्होंने हैंडबैग में रखे पैकेट में रख लिया। मेलबर्न एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रेलियन बॉर्डर फोर्स ने उन्हें रोक दिया और बैग की तलाशी लेने लगे। तलाशी लेने के बाद फोर्स ने बैग में से गजरे को जब्त कर लिया और नव्या को तुरंत 1980 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 1.14 लाख रुपए) का फाइन भरना पड़ा। नव्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें बताया कि फूलों को डिक्लेयर करना यानी पहले से बताना जरूरी था।

अब क्योंकि उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसलिए उन्हें खमियाना उठाना पड़ा। नव्या ने कहा, “यह गलती अनजाने में हुई। मुझे पता नहीं था कि यह कानून के खिलाफ है। मेरे पिता ने प्यार से दिया था, लेकिन अब मैंने सीख लिया।” नव्या ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया के नियम बहुत सख्त हैं और यात्री सावधान रहें। बता दें ऑस्ट्रेलिया के सभी एयरपोर्ट पर कीड़ों द्वारा होने वाली बीमारियों से बचने के लिए कठोर बायो सिक्योरिटी नियम लागू किए गए हैं। वहां पर अनक्लियर्ड प्लांट और फ्लावर प्रोडक्ट लेकर उड़ान भरना प्रतिबंधित है। उल्लेखनीय है कि नव्या ने साल 2001 में ‘स्थान’ नाम की फिल्म से डेब्यू किया था और वह कई मलयाली फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह एक बेहतरीन डांसर भी हैं।

उर्मिला ने इंस्टाग्राम पर लिखा, आज से 30 साल पहले ‘रंगीला’ से आपका परिचय हुआ था…

मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘रंगीला’ के 30 साल पूरे होने पर सेलिब्रेट किया है। उर्मिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के लेकर एक इमोशनल नोट भी शेयर किया है, जिसे पढ़ फैंस भी रिेएक्शन दे रहे हैं। ‘रंगीला’ को आज सोमवार (8 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज के 30 साल पूरे हो गए। उर्मिला के करिअर के लिए यह फिल्म टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी। उर्मिला ने इंस्टाग्राम पर ‘रंगीला’ के गाने पर शानदार तरीके से थिरकते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

आशा भोसले की आवाज में इस टाइटल ट्रैक ने खूब धूम मचाई थी। संयोग से आज आशा का 92वां जन्मदिन है। उर्मिला ने पोस्ट करते हुए लिखा, “रंगीला, सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, यह एक अहसास था और आज भी है। इसमें खुशी, उम्मीद, सपने, स्ट्रगल जैसी कई बातें शामिल थीं, यह जिंदगी का एक सेलिब्रेशन था। हर सीन हमें मासूमियत भरी दुनिया में ले जाता है। हर गाने में नवरस थे। इस फिल्म से एक मासूम लड़की बड़े पर्दे पर आती है और लोगों के दिलों पर छा जाती है।

आज से 30 साल पहले ‘रंगीला’ से आपका परिचय हुआ था। मुझे यकीन है कि आज भी इसमें आपको पहले वाले वक्त में वापस ले जाने की ताकत है। मुझे अपने जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए। इतने प्यार से गले लगाने के लिए और उस मुकाम पर पहुंचाने के लिए शुक्रिया।” उल्लेखनीय है कि ‘रंगीला’ के डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा थे। इसमें एआर रहमान ने संगीत दिया था। उर्मिला के साथ आमिर खान और जैकी श्रॉफ थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
क्या सिया ने ही गायब कराया था केतन का पासपोर्ट? कैब ड्राइवर के खुलासों से जांच को मिली नई दिशा
क्या सिया ने ही गायब कराया था केतन का पासपोर्ट? कैब ड्राइवर के खुलासों से जांच को मिली नई दिशा
वीकेंड पर भी कायम रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, 10वें दिन शानदार कमाई; अक्षय कुमार की नई फिल्म के बावजूद नहीं थमी रफ्तार
वीकेंड पर भी कायम रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, 10वें दिन शानदार कमाई; अक्षय कुमार की नई फिल्म के बावजूद नहीं थमी रफ्तार
धक्का देने से 34 मिनट पहले हुई आखिरी कॉल, फिर 400 फीट गहरी खाई में गिरा केतन; डिजिटल सबूतों ने खोली सिया-चेतन की कथित साजिश
धक्का देने से 34 मिनट पहले हुई आखिरी कॉल, फिर 400 फीट गहरी खाई में गिरा केतन; डिजिटल सबूतों ने खोली सिया-चेतन की कथित साजिश
संडे को 'कैरी ऑन जट्टा 4' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, दो पंजाबी फिल्मों को छोड़ा पीछे, बनाया नया रिकॉर्ड
संडे को 'कैरी ऑन जट्टा 4' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, दो पंजाबी फिल्मों को छोड़ा पीछे, बनाया नया रिकॉर्ड
कराची हमले के बाद पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला, आतंकियों को निशाना बनाने का दावा; 35 नागरिकों की मौत पर उठे सवाल
कराची हमले के बाद पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला, आतंकियों को निशाना बनाने का दावा; 35 नागरिकों की मौत पर उठे सवाल
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, चार मंत्रियों पर संकट के बादल; कल हो सकता है ऐलान
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, चार मंत्रियों पर संकट के बादल; कल हो सकता है ऐलान
भारत में 40 डिग्री सामान्य, लेकिन यूरोप में जा रही लोगों की जान; आखिर क्यों नहीं झेल पा रहे गर्मी?
भारत में 40 डिग्री सामान्य, लेकिन यूरोप में जा रही लोगों की जान; आखिर क्यों नहीं झेल पा रहे गर्मी?
केतन केस में सिया का यू-टर्न? पुलिस से बोली- 'चेतन ने ही धक्का दिया था'
केतन केस में सिया का यू-टर्न? पुलिस से बोली- 'चेतन ने ही धक्का दिया था'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान