न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हम हैं राही प्यार के : आमिर खान को पूरे दिन किस करती रहीं नवनीत निशान, एडिट हुआ सीन

आमिर खान और जूही चावला की सुपरहिट फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' को आज 30 साल हो चुके हैं। यह फिल्म 23 जुलाई 1993 को रिलीज हुई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Jul 2023 7:52:28

हम हैं राही प्यार के : आमिर खान को पूरे दिन किस करती रहीं नवनीत निशान, एडिट हुआ सीन

आमिर खान और जूही चावला की सुपरहिट फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' को आज 30 साल हो चुके हैं। यह फिल्म 23 जुलाई 1993 को रिलीज हुई थी। फिल्म में जूही के अलावा एक और एक्ट्रेस नवनीत निशान थीं जिनका अहम रोल था। नवनीत ने बिजनेसमैन बिजलानी की बेटी माया का रोल निभाया जो आमिर से शादी करना चाहती है। नवनीत ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में फिल्म के कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं।

नवनीत ने कहा कि आमिर खान, जूही चावला और डायरेक्टर महेश भट्ट के साथ सेट पर मैं बहुत नर्वस थी। उनके सामने मैं कुछ भी नहीं थी। यहां ये तीनों बड़े सितारे...तीन छोटे बच्चे जो स्मार्ट और प्यारे थे और वे बहुत अच्छे एक्टर्स थे। मुझे ऐसा लगता था कि कहां आ गई हूं मैं...मुझे किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा था कि मैं इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हूं। यह बहुत यादगार अनुभव था। यह मेरे करिअर का सबसे कमाल का अनुभव था।

नवनीत ने आमिर के साथ फिल्माए गए एक खास सीन के बारे में बताया, जिसे बाद में एडिट कर दिया गया। नवनीत ने कहा कि वह एक क्यूट सीन था लेकिन दुख की बात है कि वह एडिट हो गया। फिल्म में सगाई के बाद मैं आमिर को लेने उनके घर जाती हूं और उनके गाल पर किस करती हूं। जब मैंने उन्हें किस किया तो उनके गाल पर लिपस्टिक के निशान बन गए। अब आमिर तो आमिर हैं, उन्होंने कहा कि कंटीन्यूटी में ऐसा ही रहना चाहिए। तो पूरे दिन में मैंने उनके गाल पर कम से कम 7-8 बार किस किया। मैं घर आई और दोस्तों को बताया कि मैंने पूरे दिन आमिर को किस किया। मेरी तो लॉटरी निकल गई।

navneet nishan,aamir khan,hum hain rahi pyar ke movie,juhi chawla,raja hindustani

नवनीत निशान ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में किया है काम

नवनीत ने उस सीन को भी याद किया जिसमें बच्चे उन पर अंडे फेंकते हैं। नवनीत ने कहा कि हमें जल्दी ही लगने लगा कि अंडे जोर से लगते हैं। आमिर ने यह सुनिश्चित किया कि फेंकने से पहले अंडे टूटे हुए हों जिससे ज्यादा चोट ना लगे। एक बार शॉट शुरू होने के बाद हमें अंडों से मारा गया और यह बंद नहीं हुआ। आपको बता दूं कि मैं शाकाहारी हूं और अंडे की गंध बर्दाश्त नहीं कर सकती। मैं सिर से लेकर पांव तक अंडों से कवर थी। शुक्र है कि मैंने विग पहना था वरना मेरे बालों से कई दिनों तक बदबू नहीं जाती।

गौरतलब है कि 25 अक्टूबर 1965 को जन्मीं नवनीत ने वर्ष 1986 में फिल्म ‘वारिस’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने ‘जान तेरे नाम’, ‘दिलवाले’, ‘अकेले हम अकेले तुम’, ‘राजा हिन्दुस्तानी’, ‘जानम समझा करो’ जैसी कई फिल्में की। उन्होंने ‘तारा’ सीरियल में मुख्य किरदार निभाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका