न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेशनल फिल्म अवार्ड : अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर, आलिया-कृति चुनी गईं बेस्ट एक्ट्रेस, देखें और किसे-किसे मिला पुरस्कार

आज गुरुवार (24 अगस्त) का दिन भारतीय सिनेमा के लिए खास रहा। दरअसल साल 2021 के लिए 69वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स की घोषणा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Aug 2023 8:00:23

नेशनल फिल्म अवार्ड : अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर, आलिया-कृति चुनी गईं बेस्ट एक्ट्रेस, देखें और किसे-किसे मिला पुरस्कार

आज गुरुवार (24 अगस्त) का दिन भारतीय सिनेमा के लिए खास रहा। दरअसल साल 2021 के लिए 69वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स की घोषणा कर दी गई है। इसमें 31 अवार्ड फीचर फिल्म, 24 नॉन फीचर और 3 राइटिंग के क्षेत्र में दिए गए हैं। ‘रॉकेट्री-द नंबी इफेक्ट’ को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला। ‘पुष्पा’ मूवी के लिए अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीतने में सफल रहे। अल्लू यह सम्मान पाने वाले पहले तेलुगु एक्टर हैं।

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए एक्ट्रेस आलिया भट्ट और ‘मिमी’ के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया। कई फिल्मों को एक से ज्यादा अवार्ड मिले। फिल्म RRR को कुल 7 अवार्ड मिले। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘सरदार उधम’ ने 5-5 और ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 2 अवार्ड अपने खाते में डाले। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन का पुष्पा फिल्म में डायलॉग झुकेगा नहीं..काफी फेमस हुआ था। फिल्म का दूसरा पार्ट बन रहा है। फिल्म में अल्लू एक मजदूर बने हैं, जिसकी ख्वाहिशें किसी राजा के जैसी हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 332 करोड़ रुपए कमाए थे।

इसी तरह फरवरी 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाडी’ असल जिंदगी की कहानी है। इसमें आलिया ने गंगूबाई के डार्क कैरेक्टर को बखूबी निभाया। फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली को बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट स्क्रीनप्ले का पुरस्कार मिला। कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी की फिल्म मिमी OTT पर स्ट्रीम हुई थी।

यह फिल्म एक फोक डांसर की कहानी है, जो फिल्मों में करिअर बनाना चाहती हैं। पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर चुना गया। आर. माधवन की फिल्म रॉकेट्री : द नंबी इफेक्ट इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन के संघर्ष की कहानी है। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी था। आपको बता दें कि नेशनल फिल्म अवार्ड की शुरुआत 1954 में हुई थी।

national films awards,allu arjun,alia bhatt,kriti sanon,vicky kaushal,sardar udham singh,madhvan,rocketery

विक्की कौशल की ‘सरदार उधम’ रही बेस्ट हिंदी फिल्म

मंझे हुए कलाकार विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम' ने बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवार्ड जीत लिया है। उधम सिंह को चार और कैटेगरी में अवार्ड मिले। बता दें कि फिल्म 'सरदार उधम' कोरोनाकाल के दौरान साल 2021 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह की जिंदगी पर बेस्ड हैं जिसमें विक्की उनका किरदार निभाते नजर आए हैं।

फिल्म बेस्ट सिनेमाटोग्राफी, बेस्ट प्रोडक्शन और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का खिताब भी अपने नाम करने में सफल रही। किनो वर्क्स और राइजिंग सन फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'सरदार उधम' को शूजीत सरकार ने डायरेक्ट किया है। यह एक बायोग्राफिकल ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है जो पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के जीवन पर आधारित है।

उधम सिंह का कनेक्शन जलियांवाला बाग नरसंहार से है। उन्होंने अमृतसर में 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए लंदन में माइकल ओ डायर की हत्या कर दी थी। जलियांवाला का बदला लेने के लिए वो फर्जी तरीके से लंदन पहुंचे और काफी समय वहां बिताने के बाद अपनी कसम पूरी की।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार