न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हार्दिक से अलग होने के बाद ये है नताशा का पहला प्रोजेक्ट, पुलकित-इसाबेल की फिल्म का टीजर रिलीज

सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अलग हो चुके हैं। कपल ने जुलाई में अलग होने की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Oct 2024 1:30:43

2 News : हार्दिक से अलग होने के बाद ये है नताशा का पहला प्रोजेक्ट, पुलकित-इसाबेल की फिल्म का टीजर रिलीज

सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अलग हो चुके हैं। कपल ने जुलाई में अलग होने की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर की थी। इसके बाद नताशा बेटे अगस्त्य को लेकर यूरोपियन देश सर्बिया चली गई थीं। कुछ समय पहले नताशा वापस भारत आ चुकी हैं। वह प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं। अब नताशा ने अपने नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है।

उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियो से पहला लुक भी शेयर कर दिया। वह जल्द ही म्यूजिक वीडियो ‘तेरे करके’ में नजर आने वाली हैं। वह पोस्टर में सिंगर प्रीत इंदर के साथ दिख रही हैं। फैंस को नताशा का लुक आकर्षित कर रहा है। नताशा ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “तेरे करके की बीट पर नाचने के लिए तैयार हो जाइए। कल टीजर रिलीज होने जा रहा है।” लोग नताशा को म्यूजिक वीडियो में देखने के लिए बेकरार हैं। उन्होंने नताशा की पोस्ट देख खुशी जाहिर करते हुए अलग-अलग कमेंट्स दिए हैं।

हार्दिक के बड़े भाई क्रिकेटर क्रुणाल ने भी रिएक्शन दी है। क्रुणाल ने नताशा की पोस्ट पर हार्ट इमोजी पोस्ट की। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक नताशा अब अपना पूरा ध्यान काम पर लगाना चाहती हैं और इसी कारण वह भारत लौटी हैं। हाल ही में उन्हें चंडीगढ़ में एक डांस नंबर की शूटिंग करते हुए स्पॉट किया गया। हार्दिक से अलग होने के बाद यह उनका पहला प्रोजेक्ट होगा। उल्लेखनीय है कि हार्दिक व नताशा ने साल 2020 में शादी की थी, लेकिन किन्हीं कारणों से उनका तलाक हो गया है। इस साल की शुरुआत से ही उनमें बढ़ती दूरियां नजर आने लगी थीं।

पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की फिल्म 'सुस्वागतम खुशामदीद' इस दिन होगी रिलीज

एक्टर पुलकित सम्राट की फिल्म 'सुस्वागतम खुशामदीद' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में पुलकित व्हाइट कलर का कुर्ता पहने ट्रेन में अपनी लेडी लव इसाबेल कैफ को हाथ देते देखे जा सकते हैं। इसाबेल दुल्हन के लिबास में नजर आईं। पुलकित ने अपने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बहुत-बहुत आभार के साथ, #सुस्वागतम खुशामदीद का टीजर पेश कर रहा हूं! अमन और नूर की एक कहानी से कहीं अधिक। ट्रेलर जल्द ही आएगा। फिल्म जल्द ही आएगी। 22 नवंबर, आपके नजदीकी थिएटर में।”

टीजर में अमन शर्मा का किरदार निभाने वाले पुलकित दूल्हे के वेश में ट्रेन के प्रवेश द्वार पर खड़े होते हैं, जबकि ‘नूरजहां’ का रोल प्ले करने वालीं इसाबेल उनकी ओर दौड़ती हुई दिखाई देती हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल स्टारर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट किया गया है।

बता दें पुलकित ने इसी साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा के साथ शादी कर ली। शादी के बाद पुलकित की यह पहली फिल्म है। इस फिल्म में साहिल वेद, प्रियंका सिंह और मनु ऋषि चड्ढा भी हैं। इसके डायरेक्टर धीरज कुमार हैं। यह कैटरीना की बहन इसाबेल की डेब्यू फिल्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री