न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्टर नसीरुद्दीन शाह को अस्पताल से मिली छुट्‌टी, बेटे विवान ने फोटो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उन्हें बुधवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उनको...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Jul 2021 2:03:32

एक्टर नसीरुद्दीन शाह को अस्पताल से मिली छुट्‌टी, बेटे विवान ने फोटो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उन्हें बुधवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उनको पिछले हफ्ते निमोनिया की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे विवान ने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें नसीरुद्दीन के साथ उनकी पत्नी रत्ना पाठक शाह भी नजर आ रही हैं। विवान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फोटो अपलोड की हैं। पहली फोटो में एक्टर को नारंगी टी-शर्ट और सफेद ट्रैक पैंट में बिस्तर के किनारे खड़े देखे जा सकता है। फोटो पर एक कैप्शन में लिखा है 'घर वापसी'। दूसरी फोटो में नसीरुद्दीन को मोबाइल पर कुछ करते देखा जा सकता है, जबकि रत्ना बिस्तर पर बैठी हैं और किसी काम में बिजी हैं। विवान ने लिखा, 'उन्हें आज सुबह ही छुट्टी मिल गई।'

पिछले साल नसीरुद्दीन शाह को लेकर उड़ी थी अफवाह

आपको बता दें कि नसीरुद्दीन शाह को 29 जून को खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले साल अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन के आस-पास नसीरुद्दीन की खराब तबीयत की खबर सामने आई थी। तब बेटे वीवान ने चुप्पी तोड़ते हुए इन्हें अफवाह करार दिया था। नसीर के विवाह के अलावा एक बेटा इमाद और एक बेटी हीबा भी हैं। हीबा उनकी पहली पत्नी परवीन से हैं। नसीरुद्दीन मासूम, त्रिकदेव, सरफरोश, मकबूल, इकबाल, बनारस, परजानिया, इश्किाया, द डर्टी पिक्चर, मॉनसून वेडिंग जैसी फिल्मों में एक्टिंग का जादू चला चुके हैं। पिछले साल उन्हें अमेजन प्राइम की वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स में देखा गया।


विधु विनोद चोपड़ा के बड़े भाई का कोरोना से निधन

निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के बड़े भाई वीर चोपड़ा का कोरोना के कारण निधन हो गया है। वीर ने मुन्ना भाई एमबीबीएस, ब्रोकन होर्स, लगे रहो मुन्ना भाई, 3 इडियट्स में अपने भाई के साथ काम किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वीर मालदीव गए थे, जहां वे कोरोना की चपेट में आ गए। वे मुंबई आते ही एचएन रिलायन्स हॉस्पिटल में एडमिट हो गए थे, जहां पर वे आईसीयू में थे। वे 21 दिन अस्पताल में रहे। वीर ने मिशन कश्मीर, करीब, फरारी की सवारी, एकलव्य, परिणीता जैसी कई फिल्मों में बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका