Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नसीरुद्दीन शाह का दिलजीत दोसांझ को समर्थन, बोले- जुमला पार्टी के डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट का शिकार बन रहे हैं

फिल्म को लेकर उठे बवाल के बीच नसीरुद्दीन शाह ने अपने फेसबुक पोस्ट में साफ तौर पर दिलजीत दोसांझ का समर्थन किया। उन्होंने लिखा, "मैं दिलजीत के साथ मजबूती से खड़ा हूं। जुमला पार्टी का डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट बहुत समय से दिलजीत पर हमला करने का बहाना ढूंढ रहा था, और अब उन्हें लगता है कि मौका मिल गया है।"

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 6:34:58

नसीरुद्दीन शाह का दिलजीत दोसांझ को समर्थन, बोले- जुमला पार्टी के डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट का शिकार बन रहे हैं

अपने बेबाक बयानों और स्पष्टवादी सोच के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक बार फिर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मुखर होकर अपनी राय रखी है। इस बार उन्होंने दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है और सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से दिलजीत के समर्थन में एक लंबा पोस्ट लिखा है। यह विवाद खास तौर पर फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को कास्ट किए जाने को लेकर सामने आया, जिसे लेकर भारत में फिल्म का विरोध हुआ।

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में पाकिस्तान को लेकर भारी आक्रोश है। इसी के चलते आम लोगों के साथ-साथ कई संगठन भी पाकिस्तान और पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी भावना की लहर में दिलजीत की नई पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' को निशाना बनाया गया क्योंकि उसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर ने मुख्य भूमिका निभाई है। विवाद बढ़ता देख फिल्म के निर्माताओं ने इसे भारत में रिलीज न करने का निर्णय लिया, हालांकि यह फिल्म विदेशों और पाकिस्तान में रिलीज की जा चुकी है।

नसीरुद्दीन शाह ने साधा निशाना, दिलजीत को बताया निर्दोष


फिल्म को लेकर उठे बवाल के बीच नसीरुद्दीन शाह ने अपने फेसबुक पोस्ट में साफ तौर पर दिलजीत दोसांझ का समर्थन किया। उन्होंने लिखा, "मैं दिलजीत के साथ मजबूती से खड़ा हूं। जुमला पार्टी का 'डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट' बहुत समय से दिलजीत पर हमला करने का बहाना ढूंढ रहा था, और अब उन्हें लगता है कि मौका मिल गया है।"
शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री को कास्ट करने का निर्णय दिलजीत का नहीं बल्कि निर्देशक का था। उन्होंने लिखा, "फिल्म की कास्टिंग के लिए दिलजीत जिम्मेदार नहीं हैं। यह निर्देशक का फैसला था। लेकिन चूंकि लोग निर्देशक को नहीं जानते, इसलिए सारा गुस्सा दिलजीत पर उतारा जा रहा है।"

सरहदों से ऊपर है कला और भावनाएं

नसीरुद्दीन शाह ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि कुछ ताकतें भारत और पाकिस्तान के आम नागरिकों के बीच के रिश्ते और मेलजोल को खत्म करना चाहती हैं, लेकिन वे ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, "मेरे खुद के कुछ रिश्तेदार और दोस्त पाकिस्तान में हैं। कोई मुझे उनसे मिलने या उनसे प्यार करने से रोक नहीं सकता।" शाह ने स्पष्ट किया कि दिलजीत ने केवल इसलिए काम स्वीकार किया क्योंकि उनके मन में कोई विष नहीं है।

सोशल मीडिया पर मिल रहा समर्थन


नसीरुद्दीन शाह के इस साहसी पोस्ट पर फेसबुक यूज़र्स ने भरपूर समर्थन दिया। एक यूज़र ने लिखा, "आप बॉलीवुड के उन गिने-चुने कलाकारों में से हैं जो निडर होकर सच्चाई के साथ खड़े होते हैं। आपको सलाम।"

'सरदार जी 3' को लेकर विवाद के बीच नसीरुद्दीन शाह की इस प्रतिक्रिया ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि कला को सरहदों, राजनीति और नफरत की सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता। उनका यह समर्थन न केवल दिलजीत दोसांझ के पक्ष में एक मजबूत संदेश है, बल्कि उन सभी कलाकारों के लिए भी एक हौसला है जो बिना किसी भेदभाव के अपने काम को निष्पक्षता से निभाना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका