न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Housefull 5 में दिखेगा नरगिस फाखरी का नया अवतार, दो साल बाद दमदार वापसी, कहा – जैसे कभी गई ही नहीं थी

अपने कमबैक को लेकर नरगिस काफी उत्साहित हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका ज़िक्र करते हुए लिखा, कमबैक… जैसे कभी गई ही नहीं थी, अब पहले से भी ज्यादा ताकतवर और शानदार अंदाज में लौट आई हूं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 4:30:43

Housefull 5 में दिखेगा नरगिस फाखरी का नया अवतार, दो साल बाद दमदार वापसी, कहा – जैसे कभी गई ही नहीं थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी हाउसफुल 5 के जरिए दो साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर जोरदार वापसी करने जा रही हैं। अपने कमबैक को लेकर नरगिस काफी उत्साहित हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका ज़िक्र करते हुए लिखा, "कमबैक… जैसे कभी गई ही नहीं थी, अब पहले से भी ज्यादा ताकतवर और शानदार अंदाज में लौट आई हूं।"

नरगिस ने यह पोस्ट फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान किए गए एक ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरों के साथ साझा की। उनका कॉन्फिडेंस और जोश तस्वीरों में साफ झलक रहा है, और फैंस भी उनकी वापसी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

उन्हें पिछली बार साल 2023 में अनुपम खेर और नीना गुप्ता की फिल्म शिव शास्त्री बलबोआ में देखा गया था, जिसका निर्देशन अजय वेणुगोपालन ने किया था।

अब हाउसफुल 5 के जरिए वह फिर से कॉमेडी स्पेस में वापसी कर रही हैं, जो कि उनकी स्टाइल और पर्सनैलिटी से मेल खाता है। फिल्म के अब तक चार गाने रिलीज़ हो चुके हैं – लाल परी, दिल ए नादान, कयामत और हाल ही में रिलीज़ हुआ द फुगड़ी डांस, जो 31 मई को दर्शकों के सामने आया।

फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है, जो दोस्ताना जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं। इसकी कहानी साजिद नाडियाडवाला ने लिखी है और वही इसके निर्माता भी हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कास्ट में से एक मानी जा रही है, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, चंकी पांडे, डिनो मोरिया, जॉनी लीवर, रंजीत, निकितिन धीर और सौंदर्या शर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं।

नरगिस फाखरी ने 2011 में रॉकस्टार से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें रणबीर कपूर के साथ उनकी जोड़ी को खूब सराहा गया। इसके बाद उन्होंने मद्रास कैफे, मैं तेरा हीरो, हाउसफुल 3 जैसी हिट फिल्मों में काम किया और 2015 में हॉलीवुड फिल्म स्पाई में भी अभिनय कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।

अब जब वह हाउसफुल 5 जैसी मेगा फ्रेंचाइज़ी से जुड़ रही हैं, तो फैंस उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। फिल्म 6 जून 2025 को दुनियाभर में रिलीज़ होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी