न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : Ex बॉयफ्रेंड को जलाकर मारने के आरोप में नरगिस की बहन गिरफ्तार, अब इस दिन ED के समक्ष पेश होंगे कुंद्रा

‘रॉकस्टार’ फेम एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। आलिया (43) पर अपने एक्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Dec 2024 11:55:49

2 News : Ex बॉयफ्रेंड को जलाकर मारने के आरोप में नरगिस की बहन गिरफ्तार, अब इस दिन ED के समक्ष पेश होंगे कुंद्रा

‘रॉकस्टार’ फेम एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। आलिया (43) पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स को जिंदा जलाकर मारने का आरोप है। इस घटना में जैकब्स की महिला दोस्त अनास्तासिया एटियेन की भी मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आलिया ने एक दो मंजिला गैराज में आग लगा दी। तब वहां जैकब्स और एटियेन मौजूद थे। न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि आग के कारण काफी धुआं हुआ और इससे थर्मल इंजरी के कारण जैकब्स और एटियेन की जान चली गई।

पड़ोसियों ने बताया कि जलने की गंध आने पर वे बाहर आए, तो देखा कि सीढ़ी पर रखे सोफे में आग लगी थी। इस मामले में एक व्यक्ति ने बताया है कि आलिया हमेशा कहती रहती थीं कि वो जैकब्स का घर जलाकर उनको मार देगी। पुलिस के अनुसार आलिया और जैकब्स के बीच साल 2023 तक संबंध थे। इसके बाद वे अलग हो गए थे। आरोप है कि आलिया इस वजह से जैकब्स से काफी नाराज थीं। इसी कारण उनसे जैकब्स को जिंदा जलाकर मारने की साजिश रची। अगर आलिया पर आरोप साबित होते हैं, तो उन्हें सख्त सजा हो सकती है।

इधर आलिया की मां ने बेटी पर लगे आरोप को गलत बताया और कहा है कि वह किसी की हत्या नहीं कर सकती। मां ने कहा कि आलिया तो लोगों की मदद करती हैं। दांत संबंधी दिक्कत के कारण वह कई दिनों से परेशान थीं। इस बीच, जैकब्स की मां ने कहा कि आलिया और मेरा बेटा एक-दूसरे से प्यार करते थे लेकिन एक साल पहले ही दोनों अलग हो गए। उसके बाद भी आलिया ने जैकब्स का पीछा करना बंद नहीं किया। जैकब्स एक प्रॉपर्टी पर काम कर रहा था जिसे वो एक गैरेज की जगह अपार्टमेंट बनाना चाहता था जहां पर ये आग लगी।

nargis fakhri,actress nargis fakhri,aliya fakhri,nargis aliya,aliya ex boyfriend,aliya arrest,raj kundra,Shilpa Shetty,pornography case,money laundering case

मनी लॉन्ड्रिंग और पॉर्नोग्राफी केस में फंसे हुए हैं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मनी लॉन्ड्रिंग और पॉर्नोग्राफी मामले में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी की थी। इसमें कुंद्रा का घर भी शामिल था। इसके बाद कुंद्रा को पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था। पहले कुंद्रा को सोमवार को पेश होना था लेकिन उन्होंने वक्त मांगा, जिसके बाद अब उन्हें 4 दिसंबर को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

इस बीच कुंद्रा के साथ ही एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ पर भी संकट गहरा रहा है। गहना पहले भी मनी लॉन्ड्रिंग और पॉर्नोग्राफी केस में कुंद्रा के साथ जेल जा चुकी हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। ED की ओर से कुंद्रा के साथ ही गहना को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है। उन्हें भी समन जारी किया गया है। न्यूज 18 हिंदी की खबर की मानें तो गहना को 9 दिसंबर को सवाल-जवाब के लिए पेश होना होगा।

गौरतलब है कि साल 2021 में भी कुंद्रा और गहना से पूछताछ हो चुकी है। कुंद्रा पॉर्नोग्राफी मामले में कई गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। उन पर अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें प्रसारित करने का आरोप है। इस साल की शुरुआत में Ed ने क्रिप्टोकरेंसी मामले में कुंद्रा और शिल्पा की करोड़ों की संपत्ति भी जब्त की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री