न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के बाद पहली बार पति के साथ दिखीं नरगिस, इस एक्ट्रेस के हुआ डेंगू, शेयर की पोस्ट

‘रॉकस्टार’ फेम नरगिस फाखरी इन दिनों कम ही फिल्मों में नजर आ रही हैं। लोगों को उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Aug 2025 8:52:27

2 News : शादी के बाद पहली बार पति के साथ दिखीं नरगिस, इस एक्ट्रेस के हुआ डेंगू, शेयर की पोस्ट

‘रॉकस्टार’ फेम नरगिस फाखरी इन दिनों कम ही फिल्मों में नजर आ रही हैं। लोगों को उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी दिलचस्पी रहती है। अब कई महीनों तक अपनी शादी को सीक्रेट रखने के बाद आखिरकार नरगिस अपने पति टोनी बेग के साथ पहली बार पब्लिक अपीयरेंस देती नजर आई हैं। नरगिस को हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में हिस्सा लेते देखा गया था जो विजिट कतर और नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के बीच पार्टनरशिप इवेंट थी। नरगिस और टोनी फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फराह खान के साथ पैपराजी के लिए पोज देते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जब फराह ने टोनी से कहा, ‘आओ, अपनी पत्नी के साथ खड़े हो’, तब लोगों को नरगिस की सीक्रेट वेडिंग के बारे में पता लगा। ये खबर आग की तरह फैल गई। रेड कार्पेट पर नरगिस ने महिमा महाजन का डिजाइन किया वाइन कलर का लहंगा, गोल्ड बैंगल्स और मैचिंग नेकलेस के साथ अपने लुक से सभी को इम्प्रेस किया। इस बीच टोनी पूरी तरह से ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे, जबकि फराह ने भी पूरी तरह से ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था। इस इवेंट में अनिल कपूर, चंकी पांडे, ध्वनि भानुशाली और कई लोग शामिल हुए।

बता दें टोनी एक इंडो-अमेरिकी बिजनेसमैन हैं जिनका जन्म कश्मीर में हुआ था। वे टीवी प्रोड्यूसर जॉनी बेग के भाई हैं और डियोज ग्रुप के फाउंडर हैं। टोनी ने ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया यूनिवर्सिटी से एमबीए की है। नरगिस ने इस साल फरवरी में डायमंड रिंग दिखाते हुए एंगेजमेंट की घोषणा की थी। फिर कुछ दिनों बाद उनकी शादी की तस्वीरें वायरल होने लगीं। वहां वेडिंग बोर्ड पर टोनी और नरगिस लिखा था। इसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

हालांकि उन्हें अभी तक इस बात की शिकायत है कि नरगिस ने अपनी शादी को लेकर घोषणा नहीं की है। शादी से पहले दोनों ने लगभग तीन साल तक डेट किया। उन्होंने दुबई में नए साल 2024 का जश्न भी साथ मनाया, जहां नरगिस के एक्स बॉयफ्रेंड उदय चोपड़ा भी मौजूद थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इस कपल ने कैलिफोर्निया के एक आलीशान होटल में प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में एक-दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाईं।

नरगिस के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह हाल ही में साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन ‘हाउसफुल 5’ में नजर आई थीं। तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी इस कॉमेडी-थ्रिलर में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर भी थे।

BB 14 फेम निक्की तंबोली ने लगातार बुखार आने के चलते कराया था टेस्ट

एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने 'बिग बॉस 14' से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। फिलहाल निक्की के फैंस के लिए बुरी खबर है। निक्की इन दिनों डेंगू की बीमारी से जूझ रही हैं। इस बात की जानकारी खुद निक्की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। निक्की ने लगातार बुखार आने के चलते टेस्ट कराया था, जिसके बाद रिजल्ट पॉजिटिव आया है। निक्की ने बताया है कि उन्हें तेज बुखार आया था। निक्की ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनकी डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इससे पहले उन्होंने अपने फीवर की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें उनका तापमान 103.6 डिग्री दिख रहा है। निक्की बीमारी के चलते इस बार गणेश चतुर्थी के समारोह में शामिल नहीं हो पाईं, जिससे वह काफी दुखी हैं। निक्की ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “गणपति बप्पा, मुझे जल्दी ठीक कर दो...मुझे आपके दर्शन करने आने का इंतजार है।” निक्की फिलहाल एक्टर और मॉडल अरबाज पटेल के साथ रिश्ते में हैं।

दोनों की मुलाकात 'बिग बॉस मराठी' के सेट पर हुई थी, जिसके बाद से दोनों अक्सर साथ में तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं। निक्की ने साउथ फिल्म 'कंचना 3' से एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान 'BB 14' से मिली, जिसमें वो सैकंड रनरअप रहीं। इसके अलावा वो 'खतरों के खिलाड़ी 11', 'द खतरा खतरा शो', 'बिग बॉस मराठी सीजन 5' और 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। उनके कई म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह