Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

धुरंधर को 65 वर्षीय सुपरस्टार की फिल्म से मिली कड़ी चुनौती, रविवार को अखंडा 2 ने की तगड़ी कमाई

नंदमुरी बालाकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 ने रविवार को शानदार कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर को कड़ी टक्कर दी। जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Dec 2025 7:47:19

धुरंधर को 65 वर्षीय सुपरस्टार की फिल्म से मिली कड़ी चुनौती, रविवार को अखंडा 2 ने की तगड़ी कमाई

साल 2021 में रिलीज हुई साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालाकृष्ण की फिल्म अखंडा ने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। दमदार कहानी, एक्शन और बालाकृष्ण की मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस के चलते यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। अब करीब चार साल के लंबे अंतराल के बाद इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल अखंडा 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुका है और रिलीज होते ही इसने कमाई के मोर्चे पर अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है।

रिलीज के साथ ही अखंडा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार पकड़ ली है। खास बात यह है कि फिल्म ने तीसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रणवीर सिंह की हालिया रिलीज धुरंधर को सीधी चुनौती दी है। रविवार की कमाई ने साफ कर दिया है कि 65 साल की उम्र में भी नंदमुरी बालाकृष्ण का स्टारडम बरकरार है। ऐसे में आइए जानते हैं कि संडे को अखंडा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा कारोबार किया।

अखंडा 2 को शुक्रवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म एक फैंटेसी एक्शन थ्रिलर है, जिसे समीक्षकों और दर्शकों—दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसी अच्छे वर्ड ऑफ माउथ का असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को खबर लिखे जाने तक अखंडा 2 ने 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। रविवार की छुट्टी का फायदा फिल्म को खूब मिला और इसने मजबूत आंकड़े दर्ज किए, जो किसी भी बड़ी फिल्म के लिए बेहद अहम माने जाते हैं।

रणवीर सिंह की धुरंधर को मिली कड़ी चुनौती

तीसरे दिन अखंडा 2 ने जिस तरह से कमाई की है, उसने रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर धुरंधर के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। अगर अब तक के कुल कलेक्शन पर नजर डालें, तो ओपनिंग वीकेंड खत्म होने तक अखंडा 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 65 करोड़ रुपये के आसपास का बिजनेस कर लिया है, जो इसे मजबूत स्थिति में खड़ा करता है।

अखंडा 2 का अब तक का कलेक्शन ग्राफ

प्री-रिलीज पेड प्रीमियर डे: 8 करोड़

रिलीज का पहला दिन: 22.5 करोड़

दूसरा दिन: 15.5 करोड़

तीसरा दिन: 16.33 करोड़

कुल कलेक्शन: 62.33 करोड़

इन आंकड़ों से साफ है कि ओपनिंग डे से लेकर तीसरे दिन तक अखंडा 2 ने कमाई की रफ्तार बनाए रखी है। अब फिल्म के लिए असली चुनौती वीक डेज में होगी, जब वर्किंग डेज के दौरान दर्शकों की संख्या आमतौर पर घट जाती है। अगर अखंडा 2 को बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा बनना है, तो आने वाले दिनों में भी इसे इसी तरह मजबूत प्रदर्शन जारी रखना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका