न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नाना पाटेकर ने अनिल को बताया बकवास आदमी! निक्की ने इस प्रोड्यूसर को लेकर किया यह खुलासा

नाना पाटेकर (73) कई सालों से अपनी अद्भुत अभिनय क्षमता के आधार पर फिल्म इंडस्ट्री में जमे हुए हैं। कला फिल्मों से करिअर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Nov 2024 2:26:30

2 News : नाना पाटेकर ने अनिल को बताया बकवास आदमी! निक्की ने इस प्रोड्यूसर को लेकर किया यह खुलासा

नाना पाटेकर (73) कई सालों से अपनी अद्भुत अभिनय क्षमता के आधार पर फिल्म इंडस्ट्री में जमे हुए हैं। कला फिल्मों से करिअर शुरू करने के बाद नाना ने कमर्शियल सिनेमा की ओर रुख किया। नाना यहां भी खुद को साबित करने में सफल रहे। नाना के खाते में बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्में हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव और डायलॉग डिलीवरी उन्हें खास बनाती है। नाना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अब वे जल्द ही दिग्गज फिल्ममेमकर अनिल शर्मा की फिल्म ‘वनवास’ में एक अहम रोल निभाते नजर आएंगे।

यह एक इमोशनल पारिवारिक कहानी है। इसमें नाना के साथ उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर भी हैं। उत्कर्ष और सिमरत पिछले साल अनिल की फिल्म ‘गदर 2’ का हिस्सा भी थे। उत्कर्ष तो अनिल के बेटे ही हैं। इन दिनों ‘वनवास’ का प्रमोशन किया जा रहा है। इस बीच नाना ने दोस्त व वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर के साथ एक पॉडकास्ट रिकॉर्ड किया। इसमें अनिल ने नाना से सवाल पूछा कि लोग आपके साथ काम करने से क्यों डरते हैं। इसके जवाब में नाना हंसते हुए बोले, “ये अनिल शर्मा बहुत बकवास आदमी है यार।

पहली वाली 'गदर' हिट हो गई ना, मुझे रोज फोन करके बोलता है ये कहानी, वो कहानी है, मगर कभी आया नहीं। नाना ने ‘परिंदा’ फिल्म के बारे में भी बात की और अनिल को बोला कि तुमने मुझे तब बहुत परेशान किया यार। उल्लेखनीय है कि यह पॉडकास्ट अभी रिलीज नहीं हुआ है। बता दें अनिल शर्मा द्वारा निर्मित, निर्देशित और लिखित फिल्म ‘वनवास’ जी स्टूडियोज के तहत दुनियाभर में रिलीज के लिए तैयार है। यह 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

nana patekar,actor naan patekar,anil sharma,vanvaas movie,nana anil,anil kapoor,utkarsh sharma,nikki aneja,producer pahlaj nihalani,nikki pahlaj

‘मिस्टर आजाद’ के प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने निक्की अनेजा से कहा था ऐसा

एक्ट्रेस निक्की अनेजा ने दिग्गज प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। निक्की ने साल 1994 में फिल्म ‘मिस्टर आजाद’ में काम किया था, जिसे पहलाज ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में अनिल कपूर लीड रोल में थे। तब निक्की 19 साल की थीं। निक्की ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘मिस्टर आजाद’ के दौरान मेरे साथ अच्छा ट्रीटमेंट नहीं हुआ था। मैं न्यूकमर थीं। ये जो कास्टिंग काउच है, कॉम्प्रोमाइज कर लो, क्या दिक्कत है...आपकी जर्नी जल्दी हो जाएगी...

जब आपके आस-पास के लोग ऐसी बातें करते थे तो मैं उनसे सहमत नहीं होती थी। मैं पहलाजजी के पास गई और कहा कि आप मुझे डिनर्स के लिए क्यों लेकर जाते हो? तो उन्होंने कहा कि पिक्चर नहीं बेचनी है क्या? मैंने उनसे पूछा कि अनिल कपूर को साइन करके आप पिक्चर नहीं बेच सकते क्या? उस दिन से मैं सेट पर बदनाम हो गई। ये मेरे लिए अच्छा नहीं था। मैं ऊंटी में शूटिंग के लिए गई थीं, तब रात में 11 बजे मुझे डिस्ट्रीब्यूटर के साथ डिनर करने के लिए कहा जाता था।

एक दिन मैंने हां बोला लेकिन उन्होंने मेरे से ऐसी-ऐसी बातें की कि मैं अनकंफर्टेबल हो गई। मुझे कई बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा लेकिन मैंने कभी भी कॉम्प्रोमाइज नहीं किया। ‘मिस्टर आजाद’ से मिले ऐसे अनुभव के बाद मैंने फैसला किया कि मैं ‘यस बॉस’ के बाद फिल्म नहीं करूंगी। शाहरुख खान की फिल्मों में काम करने का एक्सपीरियंस पहलाज के मूवी सेट पर काम करने के एक्सपीरियंस से बहुत अलग था। बता दें निक्की को माधुरी दीक्षित की हमशक्ल माना जाता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री