दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक्टिंग का जादू चलाने वाले एक्टर महेश बाबू का आज जन्मदिन है। वे सोमवार को 46 साल के हो गए। उनका जन्म 9 अगस्त 1975 को चेन्नई में हुआ था। फैंस इस मौके पर कहां चूकने वाले हैं और वे सोशल मीडिया पर उनको दनादन बधाइयां देने में मशगूल हैं। महेश बाबू की पत्नी एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने उन्हें रोमांटिक अंदाज में विश किया है। नम्रता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महेश के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की है। नम्रता ने कैप्शन लिखते हुए बताया कि उन्हें एक्टर ने ही प्यार का मतलब समझाया है।














