न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दूसरी बार पिता बना यह एक्टर, शेयर कीं प्यारी Photos, इस मशहूर एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर नकुल मेहता के जीवन में एक बार फिर से बहुत बड़ी खुशी का आगमन हुआ है। वे दूसरी बार पिता बन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 1:24:53

2 News : दूसरी बार पिता बना यह एक्टर, शेयर कीं प्यारी Photos, इस मशहूर एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर नकुल मेहता के जीवन में एक बार फिर से बहुत बड़ी खुशी का आगमन हुआ है। वे दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी जानकी ने स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को बेटी को जन्म दिया है। नकुल ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए ये खुशखबरी शेयर की है। नकुल ने बेटी के साथ फोटो साझा की। इसमें वे नन्हीं परी को निहारते दिखे। दूसरी फोटो में उनका बेटा छोटी बहन को गोद में लिए नजर आया। नकुल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “वो आ गई है। सूफी के पास फाइनली अपनी रूमी आ गई है। हमारा दिल भर गया है। 15 अगस्त 2025.” फोटो में नकुल पत्नी के साथ क्लिक करते दिखे।

सोशल मीडिया पर नकुल की पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। फैंस और सेलेब्स उन्हें अलग-अलग स्टाइल में बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने जा रहीं एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा, “आपके परिवार के लिए खुश हूं। भगवान की कृपा बनी रहे। बहुत बहुत बधाई। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने लिखा, “बधाई हो। रूमी के वेलकम के लिए।” दीया मिर्जा ने लिखा, “आप चारों के लिए बहुत सारा प्यार।” बता दें 1 जून को नकुल ने जानकी की सैकंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी।

जानकी और नकुल की शादी 28 जनवरी 2012 को हुई थी। साल 2021 में बेटे सूफी का स्वागत किया। नकुल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें साल 2012 में सीरियल ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ से फेम मिला था। इसके बाद वे ‘इश्कबाज’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’, ‘दिल बोले ओबेरॉय’, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’, ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे शो में नजर आए।

मराठी एक्ट्रेस ज्योति चांदेकर का निधन, बेटी ने सोशल मीडिया से दी जानकारी

मराठी सिनेमा व थिएटर की लोकप्रिय एक्ट्रेस ज्योति चांदेकर (68) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पुणे में इलाज के दौरान ज्योति ने अंतिम सांस ली। उनकी बेटी और मशहूर अभिनेत्री तेजस्विनी पंडित ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए मां को श्रद्धांजलि अर्पित की। तेजस्विनी ने लिखा, “गहरे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी मां और सबकी चहेती वरिष्ठ अभिनेत्री श्रीमती ज्योति चांदेकर पांडे अब हमारे बीच नहीं रही।

उन्होंने हमेशा अपने तरीके से जीवन जिया और सभी को एक गर्म मुस्कान से मिलती थीं। उनका अंतिम संस्कार 17 अगस्त को सुबह 11 बजे पुणे के नवपेठ वैकुंठ श्मशान में किया जाएगा। तेजस्विनी पंडित, पोरनिमा पंडित और पूरी चांदेकर-पंडित परिवार।” ज्योति ने मात्र 12 साल की उम्र में अभिनय की शुरुआत की थी। उनके पांच दशकों से भी अधिक लंबे करिअर में उन्होंने मराठी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। वह थराल तर मग की ‘पुर्णा आजी’ के किरदार के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती थीं, जो उनके अभिनय की एक मिसाल माना जाता है।

उनकी अन्य खास फिल्मों में ‘धर्मकन्या’, ‘ढोलकी’, ‘पावळवाट’, ‘गुरु’ और ‘सोजर्नर’ शामिल हैं। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि उन्होंने कई मराठी नाटकों और टेलीविजन धारावाहिकों में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। ज्योति और उनकी बेटी तेजस्विनी ने एक साथ दीप्ति घोंसीकर निर्देशित फिल्म ‘तिचा उंबरथा’ में काम किया था। इसमें ज्योति ने तेजस्विनी की सास की भूमिका निभाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह