न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नागार्जुन ने शादी से पहले बेटे-बहू को दिया यह खास गिफ्ट, ‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस की हुई शादी

एक्टर नागा चैतन्य जल्द ही शोभिता धुलिपाला के साथ शादी करने वाले हैं। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में उनकी हल्दी सेरेमनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Nov 2024 7:04:36

2 News : नागार्जुन ने शादी से पहले बेटे-बहू को दिया यह खास गिफ्ट, ‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस की हुई शादी

एक्टर नागा चैतन्य जल्द ही शोभिता धुलिपाला के साथ शादी करने वाले हैं। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। नागा को अपने ससुराल से वेडिंग गिफ्ट के तौर पर करोड़ों रुपए के गिफ्ट मिले हैं। वहीं नागा के पिता सुपरस्टार नागार्जुन ने भी बेटे-बहू को कीमती तोहफा दिया है। एशियानेट न्यूजएबल के मुताबिक नागा को ससुरालवालों ने आलीशान बंगले से लेकर महंगी गाड़ी तक दी है। शोभिता के माता-पिता ने नागा को एक महंगी बाइक, एक ऑडी कार और हैदराबाद में एक आलीशान विला दिया है।

नागा को काफी सोना भी मिला है। दूसरी ओर, नागार्जुन ने नागा-शोभिता को एक लग्जरी गाड़ी लेक्सस एलएम एमपीवी दी है। इस कार की कीमत 2.5 करोड़ रुपए के आस-पास बताई जा रही है। नागार्जुन को हाल ही खैरताबाद में रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी (RTA) के ऑफिस में देखा गया था। वे वहां नई कार का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए गए थे। नागा और शोभिता 5 दिसंबर को विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी तेलुगू रीति-रिवाज से होगी। नागा की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी साल 2017 में दिग्गज एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुई थी।

साल 2021 में वे अलग हो गए। बता दें 29 नवंबर को नागा-शोभिता का हल्दी समारोह हुआ। इसमें नागा ने हल्के पीले रंग का चिकनकारी कुर्ता पहना था। शोभिता दो लुक में नजर आईं। शोभिता ने पहले लाल रंग की रेशमी साड़ी पहनी थी, जिस पर सुनहरे रंग का मोटिफ वर्क था। बाद में शोभिता पीले रंग की रेशमी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने नारंगी रंग के शॉल के साथ पहना था।

शोभिता ने लुक को बाजूबंद, मांगटीका, झुमके, चूड़ियों और नेकलेस के साथ पूरा किया। शोभिता ने अपने बालों को बन में बांधा और समारोह के दौरान हमेशा की तरह खुश दिखीं। समारोह के दौरान विवाहित महिलाओं को शोभिता पर फूल और पानी डालते हुए देखा गया, जबकि वह और उनके माता-पिता अन्य रस्में निभा रहे थे।

गुलशन नयन को 8 साल से डेट कर रही थीं एक्ट्रेस आसिया काजी

'बालिका वधू' और 'बंदिनी' जैसे लोकप्रिय सीरियल की अदाकारा आसिया काजी की शादी हो गई है। आसिया ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड गुलशन नयन के साथ शुक्रवार (29 नवंबर) को शादी रचाई। शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो आसिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इस खास दिन के लिए आसिया ने वेलवेट मेहरून लंहगा चुना, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं।

चोकर नेकलेस, मांग टीका, झुमके आसिया के लुक को चार चांद लगा रहे थे। गुलशन रॉयल ब्लू कुर्ता पजामा में जंच रहे थे। आसिया और गुलशन एक-दूसरे को 8 साल से डेट कर रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) के दौरान हुई थी। दोनों के घरवाले शुरुआत में इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें अलग-अलग धर्म से होने के कारण एतराज था।

हालांकि आसिया और गुलशन जिद पर अड़े रहे, जिससे आखिरकार दोनों के घरवाले मान गए। 'अनुपमा' एक्ट्रेस जसवीर कौर ने आसिया-गुलशन के साथ फोटो शेयर कर लिखा, “नई शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाइयां।” एक्टर करण खंडेलवाल ने भी कपल को शादी की बधाइयां दी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री